रैपिडो का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर खोजना पड़ा भारी, रिटायर्ड अकाउंटेंट बने शिकार
एसबीआई कर्मचारी बनकर ठग ने डराया और तीन बार में उड़ाए ₹1.45 लाख

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक रिटायर्ड अकाउंटेंट को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। हालांकि समय रहते बैंक को संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिल गई और खाते को ब्लॉक कर दिया गया। मामला सिरोल थाना क्षेत्र का है। श्रीजी एन्क्लेव निवासी 63 वर्षीय विजय कुमार द्विवेदी शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, तानसेन रोड से सेवानिवृत्त अकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने रैपिडो सेवा से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा था। शिकायत के बाद उनके पास एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने किसी प्रक्रिया के तहत पांच रुपये का भुगतान करने को कहा। आशंका है कि इसी दौरान उनके मोबाइल में कोई संदिग्ध फाइल या ऐप डाउनलोड हो गया, जिसके जरिए ठगों ने उनके बैंक खाते तक पहुंच बना ली।
नौ जून की शाम उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। जब विजय कुमार ने इससे मना किया तो उन्हें बताया गया कि उनका यूपीआई, एटीएम कार्ड और बैंक खाता ब्लॉक कर दिया गया है और बैंक से संपर्क करना होगा





