Rashtra Aajkal
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

राजा रघुवंशी हत्याकांड ; आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत

राजा रघुवंशी हत्याकांड ; आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित और मृतक राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। सोनम पर अपने ही पति की हत्या के मामले में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके चलते वह लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थी।

परिजनों ने की पुष्टि

इस मामले की पुष्टि मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपित सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड ; आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत

विपिन रघुवंशी इस पूरे मामले में न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी पुष्टि के बाद यह खबर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि आरोपित को कानूनी राहत मिल गई है।

राजा के परिवार में छाई मायूसी

आरोपित सोनम को जमानत मिलने की खबर जैसे ही राजा के घर पहुंची, परिवार के सदस्यों में गहरी मायूसी छा गई।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।