IPL 2020: राजस्थान ने 226 रन बनाकर IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया, 4 विकेट से हराया पंजाब को, एक ओवर में 5 छक्कों के साथ तेवतिया रहे हीरो…

- Advertisement -
- Advertisement -

राजस्थान को जीत के लिए 18 बॉल पर 51 रन चाहिए थे। तभी तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच पलट दिया। इससे पहले राजस्थान ने ही 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रन का टारगेट चेज करते हुए 217 रन बनाए थे।

Source: Twitter

जीत के हीरो राहुल तेवतिया (53) रहे। आईपीएल के 13वें सीजन के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। पंजाब के 224 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 226 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया।

तेवतिया ने शुरुआती 19 बॉल पर उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए थे। इसके बाद तेवतिया ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अगली 12 बॉल पर 45 रन जड़े। इसमें 7 छक्के भी शामिल हैं। राहुल तेवतिया की शुरुआत बहुत ही धीमी रही।

आईपीएल इतिहास में पहली बार एक पारी के आखिरी 5 ओवर में 86 रन बने हैं। राजस्थान ने 37 बॉल पर यह रन बनाए। इससे पहले 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 77 रन बनाए थे।

संजू सैमसन ने 42 बॉल पर 85 रन की पारी खेली। सैमसन ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए। सैमसन को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। राजस्थान की पारी में कुल 18 छक्के लगे। पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी को 3 विकेट जबकि अश्विन, नीशम और कॉटरेल को 1-1 विकेट मिला। राजस्थान की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाए। राजस्थान की शुरुआत खराब रही थी। जोस बटलर 4 रन बनाकर शेल्डन कॉटरेल का शिकार बने। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया। स्मिथ ने 27 बॉल पर 50 रन बनाए।

200+ का स्कोर बनाने के बाद सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड बेंगलुरू के नाम है। उसने 3 मैच हारे हैं। पंजाब आईपीएल में दूसरी बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर हार गया।

सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (326) के नाम है। राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए। ऐसा करने वाले वे 19वें खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस मामले में वे 11वें नंबर पर आते हैं।

मयंक अग्रवाल ने 45 बॉल पर शानदार शतक जड़ा। पंजाब की ओर से लगातार दूसरे मैच में शतक लगा। पंजाब की ओर से 2014 में भी लगातार दो मैच में शतक लगे थे। पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए। पंजाब दो बार ऐसा करने वाली पहली टीम बनी।

निकोलस पूरन ने 25 और ग्लेन मैक्सवेल ने 13 रन बनाए। पंजाब की पारी में कुल 11 छक्के लगे। राजस्थान की ओर से अंकित राजपूत और टॉम करन को 1-1 विकेट मिला। मयंक (106) ने कप्तान लोकेश राहुल (69) के साथ 183 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की। बतौर ओपनिंग यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सबसे बड़ी 185 रन की साझेदारी बेयरस्टो- वॉर्नर के नाम है।

फास्टेस्ट सेंचुरी (शतक):

ओवरऑल में क्रिस गेल टॉप पर हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ 30 बॉल पर शतक लगाई थी। सबसे तेज शतक लगाने के मामले में मयंक दूसरे भारतीय बन गए हैं। यह रिकॉर्ड युसुफ पठान के नाम है, जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...

Sammenligning Af Casino Uden Rofus

Free Moves Top 10 Casinoer Med Gratis Free Spins 2025ContentKan Person Vinde Rigtige Penge Med Free Rotates? Spørgsmål Og Svar Om Casinoer Uden RofusBetalingsformer"...

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...

Die Besten 17 On The Web Casinos Im Vergleich

Top Online Internet Casinos Deutschland 2025: Liste Deutscher Anbieter"ContentAttraktive BonusangeboteSpinzgroßzügiger 500 % Willkommensbonus + 50 FreispieleDas Spielangebot: Had Been Ist In Legalen Online Casinos...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here