राजस्थान: पहले 50 हजार केस 158 दिन में सामने आए थे, फिर 37 दिन में पार हुआ 1 लाख का आंकड़ा; कुल कोरोना के 103201 केस

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रदेश में यूं बढ़ा कोरोना, राज्य में जोधपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित, प्रदेश में अब तक 1243 मरीजों की मौत

Source: Facebook

नए 50 हजार केस मात्र 37 दिन में सामने आए हैं। राजस्थान में 3 मार्च को कोरोना का पहला केस सामने आया था। राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 793 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 147, जयपुर में 145, हनुमानगढ़ में 31, भीलवाड़ा में 30, उदयपुर में 28, नागौर में 23, सवाई माधोपुर, पाली और बांसवाड़ा में 22-22, झालावाड़ में 17, कोटा में 64, अलवर में 54, अजमेर में 52, बीकानेर में 32, बूंदी में 16, चित्तौड़गढ़ में 14, चूरू में 11, गंगानगर में 10, सिरोही और झुंझुनू में 7-7, टोंक, राजसमंद, जालौर और बारां में 6-6, भरतपुर में 5, धौलपुर और,डूंगरपुर में 4-4, जैसलमेर में 2 संक्रमित मिले।

जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 103201 पहुंच गया। वहीं, 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें अजमेर, बीकानेर और जयपुर में 2-2, करौली में 1 की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 1243 पहुंच गया।

अब महज 10 दिन में 30 जुलाई को मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गई है। 9 दिन बाद 8 अगस्त को 50 हजार के पार पहुंच गई है। जो 16 अगस्त को 60 हजार के पार पहुंच गया। 7 दिन बाद 23 अगस्त को 70 हजार के पार पहुंच गया। जो फिर 7 दिन बाद 30 अगस्त को 80 हजार के पार पहुंचा। जो 7 दिन बाद 6 सितंबर को 90 हजार पर पहुंच गया। अब 6 दिन में ही 12 सितंबर को 1 लाख के पार हो गया। आंकड़ों से साफ है कि जहां कोरोना के पहले 50 हजार पॉजिटिव केस 158 दिन में सामने आए थे। वहीं नए 50 हजार केस मात्र 37 दिन में सामने आए हैं। राजस्थान में 3 मार्च को कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके 95 दिन बाद 5 जून को मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची थी। फिर 30 दिन बाद यानी 5 जुलाई को राज्य में मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची। इसके 15 दिन बाद 20 जुलाई को 30 संक्रमितों की संख्या 30 हजार हो गई। वहीं

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां अब तक 15202 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद जयपुर में 15134, अलवर में 9069 केस सामने आए हैं। इसी तरह, अजमेर में 5318, बांसवाड़ा में 892, बारां में 1014, बाड़मेर में 2495, भरतपुर में 3933, कोटा में 7584, नागौर में 2867, पाली में 4610, प्रतापगढ़ में 619, राजसमंद में 1474, सवाई माधोपुर में 701, सीकर में 3166, सिरोही में 1544, भीलवाड़ा में 2577, बीकानेर में 5249, बूंदी में 970, चित्तौड़गढ़ में 1281, चूरू में 1262, दौसा में 702, धौलपुर में 2540, डूंगरपुर में 1307, गंगानगर में 939, हनुमानगढ़ में 597, जैसलमेर में 532, जालौर में 1499, झालावाड़ में 2110, झुंझुनूं में 1266, करौली में 696, टोंक में 827, उदयपुर में 2860 केस सामने आ चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 1243 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 296 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 117, कोटा में 87, बीकानेर में 90, भरतपुर में 73, अजमेर में 84, पाली में 48, नागौर में 44, उदयपुर में 33, धौलपुर में 22 और सिरोही में 15 मरीजों की जान गई है।
वहीं, अलवर में 31, सीकर में 24, बाड़मेर में 23, ​राजसमंद में 18, सवाई माधोपुर में 16, भीलवाड़ा में 15, बारां में 13, डूंगरपुर में 12, गंगानगर में 8, जालौर में 13, ​करौली में 8, टोंक में 13, चित्तौड़गढ़ में 10, दौसा में 8, झुंझुनूं​ में 6 और प्रतापगढ़ में 7, चूरू में 7, बांसवाड़ा में 7, सिरोही में 12, झालावाड़ में 6, जैसलमेर में 5, बूंदी में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
राज्य में अब तक 25.99 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 99036 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 81970 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 80603 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 15859 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9593 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet Com’da Oynamak Mı Istiyorsunuz? Buradan Giriş Yapın

Mostbet Tr ️ Sah Site Giriş Ve KayıtContentKişisel Hesabınıza Para Yatırma YöntemleriMostbet’teki Oyuncular Için BonuslarQ: Mostbet Türkiye Üzerinden Hangi Tür Bahisler Yapılabilir? Mostbet Giriş,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Fontan Casino Online Pl ᐈ Login Watts Fontanna Kasyno, Hundred Zł Bonus, Rejestracja 2025

Fontan Casino: Recenzja I Bonus 100 Zł Bez DepozytuContentЕkskluzywnа Zаbаwа: Jаkіе Gry Сzеkаją Nа Сіеbіе W Fоntаnа Саsіnо Jakie Opcje Płatności Znajdę W Fontan...

Gates Of Olympus Online Oyna Slotlara Genel Bakış Entrances Of Olympus Slot Machine Game Makinesi Için Kaydolun

Gates Of Olympus Slot Machine Game ᐉ Gates Regarding Olympus Oyunu By Simply Pragmatic PlayContentGates Associated With Olympus OyunuÜcretsiz SpinlerGates Of Olympus Slot Machine...

Casino Şans Oyunları: Duygusal Kontrolün Önemi

Klasik Versus Modern On Line Casino Şans Oyunları: Hangileri Daha İyi? Life D Shades Vacation Consume Click Lifenshades Conseil Juridique Doble Avocat & Prédicateur...

Ставки в Спорт И Казино Онлайн Официальный Сайт Мостбет

Мостбет же Казахстане Лучший выбрать Для Ставок а Спорт И Игры В КазиноContentРегистрация или Помощи Номера ТелефонаMostbet Букмекерская Контора: Спортивные СтавкиИстория же Лицензия MostbetИгровые...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here