राजस्थान और एमपी में बारिश रुकी, हिमाचल में बर्फबारी, पश्चिम बंगाल मे बाढ़ से बिगड़े हालात

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मौसम विभाग ने आज देश के किसी भी राज्य में तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राजस्थान में भी अगले चार दिन बारिश नहीं होगी। प्रदेश में इस मानसून सीजन अब तक 59 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को ग्वालियर, इंदौर समेत 12 जिलों में बारिश हुई। हालांकि आज MP में भी बारिश की संभावना नहीं है। यहां अगले चार दिन सिर्फ बादल छाए रहेंगे। उधर बिहार में गंगा नदी के खतरे के निशान के ऊपर बहने से 76 सरकारी स्कूल अगले 3 दिन तक बंद रहेंगे।

वहीं हिमाचल प्रदेश में बीते तीन-चार दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी से लाहौल-स्पीति और किन्नौर के तापमान में भारी गिरावट आई है। पहाड़ों पर ठंड होने लगी है।

हिमाचल प्रदेश में 50 सड़कें बंद हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण बुधवार को 50 सड़कें बंद रहीं। राज्य के कुछ हिस्सों में मीडियम बारिश हुई। 1 जून से 17 सितंबर तक चल रहे मानसून सीजन के दौरान बारिश में 18 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

राज्य में 18 सितंबर तक औसत 698.3 mm बारिश के मुकाबले 569.3 mm बारिश हुई। इस दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 172 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 लोग अभी भी लापता हैं।

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ पश्चिम बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में बाढ़ की स्थिति है। यहां के बैराज, डैम फुल हैं। इनका पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण कई जिलों में बाढ़ आई हुई है। दामोदर घाटी निगम (DVC) ने अपने बैराजों से पानी छोड़ा है। इसके कारण अगले 2-3 दिन हालात खराब बने रहने की संभावना है।

- Advertisement -

Latest news

बिहार के नवादा में दबंगों का तांडव, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर फूंके

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बिहार के नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने बुधवार रात 8 बजे 80 घरों में आग...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

विश्व हिन्दू परिषद ने बलिदान दिवस पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के...

7 करोड़ लोगों के खाने का संकट;जिम्बाब्वे में भुखमरी से निपटने के लिए सरकार ने दिया 200 हाथियों को मारने का आदेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जिम्बाब्वे में भुखमरी से निपटने के लिए सरकार ने हाथियों को मारने का आदेश दिया है। न्यूज...

गरीब पात्र लोगों का केवाईसी कराने के बावजूद भी राशन कार्ड सूची से काटा गया नाम

राष्ट्र आजकल /प्रदीप बच्चन /बलिया यूपी बलिया( यूपी) मे नगर पंचायत के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने उप जिलाधिकारी निशांत...

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, किश्तवाड़ में 2 जवान शहीद, बारामूला में तीन आतंकी ढेर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here