राजगढ़ कलेक्टर ने खुद पर लगाया अर्थदंड , 2 सस्पेंड , 5 को नोटिस जारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राजगढ़ राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने पर ना सिर्फ 1139 अधिकारी-कर्मचारियों पर 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है बल्कि खुद पर भी 100 रुपये का जुर्माना लगाया है।यह संभवत: प्रदेश का पहला मामला है जब खुद पर कलेक्टर ने इस तरह की कार्रवाई की हो।

दरअसल, सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने समाधान ऑनलाईन, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, सी.एम. हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा जनप्रतिनिधि और सी.एम. मेनीट के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की थी, जिसमें उन्होंने एल 1 से एल 2 तथा एल 2 से एल 3 की शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए प्रति शिकायत 100 रूपये के मान से 1139 शिकायतों पर एक लाख 13 हजार से भी अधिक राशि का जुर्माना लगाया। संभवत: मध्य प्रदेश का यह पहला मामला है, जब राजगढ़ कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन व अन्य शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर खुद की गलती मानते हुए स्वयं पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया ।

वही कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी 1 सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर सी.एम. हेल्पलाइन समाधान ऑनलाइन समय सीमा निर्धारित पत्रों जनसुनवाई और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्र का निराकरण करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान उन्होने पशु चिकित्सा विभाग के सहायक क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी छापीहेड़ा और पिपलिया कला के एम.एस. मंसूरी और पी.एस. दांगी को केसीसी से संबंधित कार्य नही करने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी प्रकार निर्धारित समय सीमा में पत्रों का निराकरण नहीं करने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी सारंगपुर, लोकशिक्षण विभाग, पी.एम.जी.एस.वाई. तथा सारंगपुर तहसीलदार को शोकॉज नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही राजगढ़ तहसीलदार को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस देने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco casino Trkiyede deme ve para ekme yntemleri.2083

Pinco casino Türkiye’de - ödeme ve para çekme yöntemleri ...

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.714

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.27

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here