राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। राजगढ़ में आपने होटल पर हलवाई को जलेबी बनाते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको भाजपा के एक ऐसे पूर्व विधायक के बारे में बता रहे है जो साल में एक दिन मकर सक्रांति पर अपने नगर के लोगो को खुद अपने हाथों से जलेबी बनाकर खिलाते हैं। उनके इसी अंदाज के कारण लोग उनके फैन है। राजगढ़ में रविवार को मकर सक्रांति पर पर्व बड़े धूमधाम के साथ रविवार को मनाया। हर साल की तरह इस साल भी राजगढ़ के पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने अपने गांव खुजनेर में अपने हाथों से जलेबी बनाई और लोगों को खिलाई। फिलहाल इस बार खुजनेर से उनकी पत्नी नगर परिषद अध्यक्ष हैं आज मकर सक्रांति के हमारे त्योहार में पतंग उड़ाने और गिल्ली डंडा खेलने का रिवाज है। साथ ही जलेबी खिलाने की एक परंपरा है। इस परंपरा को निभाते हुए वहां हर साल जलेबी बनाते हैं। वह करीब 20 सालों से इसी तरह मकर सक्रांति पर होटल पर बैठकर जलेबी बनाते हैं।