राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । बाहरी साफ-सफाई और हाइजीन का ध्यान तो हम सभी रख ही लेते हैं पर आंतरिक सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। विशेषकर त्योहारों या किसी उत्सव, जिसमें अक्सर हम सभी खान-पान को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं, उस समय पर यह और भी आवश्यक हो जाता है। दीपावली के बाद सभी लोगों को बॉडी डिटॉक्स करना जरूर सुनिश्चित करना चाहिए। बॉडी डिटॉक्स करना घर पर ही बहुत आसान है। इसके लिए बहुत ज्यादा प्रयास की भी आवश्यकता नहीं है। कुछ आसान से घरेलू उपाय शरीर की आंतरिक सफाई करने के साथ आपको गड़बड़ खान-पान के कारण होने वाले साइड-इफेक्ट्स से बचाने में काफी मददगार हो सकते हैं त्योहारों में खान-पान से संबंधित गड़बड़ी के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थ एकत्रित होने लग जाते हैं, इसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इन विषाक्त पदार्थों को वैसे तो शरीर स्वाभाविक तौर पर मल-मूत्र के माध्यम से बाहर करता रहता है, हालांकि फिर भी इसकी कुछ मात्रा शेष बच जाती है। बॉडी डिटॉक्स के माध्यम से इन तत्वों को आसानी से शरीर से बाहर करके आंतों, लिवर और किडनी जैसे अंगों की साफ-सफाई की जा सकती है। हम सभी के घरों में कई ऐसे खाद्य-पेय पदार्थ होते हैं जिनकी मदद से शरीर से आसानी से विषाक्तता को दूर किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ आसान से उपायों के बारे में जानते हैं। शरीर की विषहरण प्रक्रिया के लिए दीपावली के अगले दिन वेजिटेबल जूस का सेवन करना भी आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। पालक, खीरा, नींबू, अदरक, चुकंदर, गाजर आदि के जूस का सेवन करना शरीर को डिटॉक्स करने के अलावा आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने में भी सहायक है। सब्जियों के जूस के सेवन को कई प्रकार से शरीर के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है।