रक्षा मंत्री को याद आईं इंदिरा, कहा- इंदिरा ने पाकिस्तान से युद्ध के समय देश की कमान संभाली

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के दौरान इंदिरा ने न केवल कई साल तक देश की कमान संभाली, बल्कि युद्ध के समय नेतृत्व भी किया। पूर्व प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ जंग जीतकर एक नया देश बांग्लादेश बना दिया।

शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की मीटिंग को वर्चुअली संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि राष्ट्र के विकास में महिला शक्ति की भूमिका को लेकर भारत का अनुभव पॉजिटिव रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और रानी लक्ष्मीबाई का भी जिक्र किया। राजनाथ ने कहा कि प्रतिभा पाटिल भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी थीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि इतिहास में कई मौके ऐसे आए, जब देश और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए महिलाओं ने हथियार उठा लिए। इनमें रानी लक्ष्मीबाई प्रमुख हैं।

राजनाथ ने आगे कहा कि महिलाएं सदियों से रक्षक की भूमिका निभाती आई हैं। नवरात्रि पर माता के रूपों के बारे में बताते हुए राजनाथ ने कहा कि सरस्वती शिक्षा और बुद्धि की देवी हैं तो वहीं मां दुर्गा युद्ध, शक्ति और विनाश की देवी हैं। भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने के लिए पहल की गई और स्थायी कमीशन के तौर पर उनकी भर्ती की जाने लगी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय महिलाएं 100 साल से भी पहले से सैन्य नर्सिंग क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं।

नौसेना में महिलाओं की भूमिका पर बात करते हुए राजनाथ ने कहा कि 1993 में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में शुरुआत करते हुए महिला अधिकारियों ने 2016 में समुद्री टोही विमान के पायलट बनने के लिए ग्रेजुएशन किया। अब उन्हें पिछले साल से युद्धपोतों पर नियुक्त किया जाने लगा है।

- Advertisement -

Latest news

Releases Avitsa Aviator-predictor

Escalibud Aviator-predictor: About Level Up The Aviator Game! This Kind Of App Employs The Prediction Prowess To Be Able To Help You Your Own...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“пин Ап Казино а Казахстане Зеркало официальной Сайта Pin Up Games

Пин Ап Казино В Казахстане Проверенный Сайт Онлайн Казино Pin Up Casino"ContentМожно конечно Играть В Казино Пинап С Мобильного Устройства Без Установки Приложения?верный Сайт...

“graj Z Dużymi Wygranymi I Bonusami Watts Polsce

Sweet Bonanza Zagraj W Wersję Demonstracyjną Sweet Bonanza Darmowy Automat Słodka BonanzaContentJakie Cechy Mają Darmowe Gry Owocowe? Odpowiedzialna GraJak Grać W Sweet BonanzaJaka Jest...

“Beauty Casino Login ︎ Log In In Order To Your Account Or Perhaps Register

Official Site Beauty In BangladeshContentPopular Games At Beauty CasinoManaging Your Glory Gambling Establishment Profile And SettingsWrapping Up: Our Conclusion On Glory CasinoGame Categories In...

1xbet Скачать и Андроид Приложение установить 1хбет Apk в Телефон Android

"1xbet Скачать Приложения усовершенство Смартфонов И ПкContentBet Скачать Мобильное Приложение со Сайта Букмекера"bet Скачать Приложение для Android, Ios же ПкКак Скачивать 1xbet На Андроид...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here