राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण पत्र की पहली झलक

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देशभर से विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर रहा है। इसके लिए विशेष प्रकार का निमंत्रण पत्र तैयार किया गया। ये निमंत्रण पत्र देश के 6000 से ज्यादा विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया है। इनमें 4000 संत और 2200 अन्य मेहमान हैं। साथ ही छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे।

कार्ड के कवर पर प्रभु राम के बाल स्वरूप की तस्वीर है और अंत में श्रीराम मंदिर की यात्रा का सारांश दिया गया है।

निमंत्रण पत्र को बेहद पेशेवर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें धार्मिक अनुष्ठानों का ब्योरा तो है ही, हर अतिथि का QR कोड भी तय है। आने के समय, गाड़ी के लिए तय पार्किंग की जगह और प्राण प्रतिष्ठा की अवधि शामिल है।

इसके कवर पर लिखा है- अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या। इस निमंत्रण पत्र के बॉक्स में 5 चीजें भेंटस्वरूप रखी गई हैं।

पहली भेंट: अयोध्या में निर्माणाधीन श्री जन्मभूमि मंदिर की तस्वीर वाला कार्ड, जिस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो छपा है।

दूसरी भेंट: एक छोटे से लिफाफा में रखा पीला अक्षत।

तीसरी भेंट: कार्यक्रम वाले दिन के लिए वाहन पास, जिस पर वाहन नंबर लिखने की जगह है। साथ ही गूगल मैप का QR कोड भी है जिससे अतिथि आसानी से पार्किंग एरिया तक पहुंच सकते हैं।

चौथी भेंट: संकल्प संपोषण पुस्तिका। इसमें साल 1528 से लेकर 1984 तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 20 लोगों का संक्षिप्त विवरण है। इनमें सबसे पहले देवरहा बाबा और सबसे अंत में अशोक सिंघल का जिक्र है।

पांचवी भेंट– कार्यक्रम की जानकारी देने वाला एक कार्ड है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के नाम हैं।

निमंत्रण पत्र में कार्यक्रम का समय के साथ विवरण है। अतिथियों के आने का समय सुबह 11:30 बजे रखा गया है। 11:30 से 12:30 बजे तक गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी। 12:30 बजे से अतिथियों का भाषण होगा। फिर मंदिर में दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे। इस कार्ड में मेहमानों के लिए कुछ निर्देश और निवेदकों के नामों का भी जिक्र है।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए...

जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर को होगा नई सरकार का गठन; उमर अब्दुल्ला लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर को नई सरकार का गठन होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में...

सोने-चांदी की कीमत हुई धड़ाम, एक ही दिन में 4 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

सुप्रीम कोर्ट से सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को बड़ी राहत, बंधक मामले में हाईकोर्ट में चल रही कार्रवाई रद्द करने का आदेश दिया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सुप्रीम कोर्ट ने दो लड़कियों को बंधक बनाने के मामले में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here