रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामला; ब्लास्ट के 2 आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने शुक्रवार को कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके नाम अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब हैं। NIA के मुताबिक, 2 मार्च को शाजिब ने कैफे में IED रखा था, जबकि ताहा ने इसका पूरा प्लान तैयार किया था।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले की जांच कर रही NIA ने 5 अप्रैल को बताया कि मामले में मुख्य और सह-आरोपी की पहचान हो गई है। मुसाविर हुसैन शाजिब मुख्य आरोपी और अब्दुल मतीन ताहा सह-आरोपी है। मुसाविर ही कैफे में विस्फोटक लेकर गया था। दोनों ही शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं।
NIA ने दोनों की तलाश में कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 29 मार्च से दोनों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं, जांच एजेंसी ने ब्लास्ट केस में BJP कार्यकर्ता साई प्रसाद को भी हिरासत में लिया है। NIA का कहना है कि साई का कैफे ब्लास्ट के आरोपियों से कनेक्शन है।

इससे पहले जांच एजेंसी ने 23 मार्च को दो संदिग्धों की पहचान की थी। फरार आरोपी ताहा तमिलनाडु पुलिस इंस्पेक्टर के विल्सन की हत्या के मामले में वॉन्टेड था और चेन्नई में मुख्य संदिग्ध के साथ रहा था। NIA के मुताबिक, शाजिब और ताहा दोनों ही ISIS मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इसकी पुष्टि मॉड्यूल के सदस्यों ने भी की थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था।

NIA ने 1 हजार CCTV खंगाले, कैप की मदद से संदिग्ध की पहचान की
NIA ने मुख्य आरोपी की पहचान आसपास के एक हजार से अधिक CCTV कैमरों की जांच करके की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, ताहा हमेशा टोपी पहनता था, जो उसने चेन्नई में रहने के दौरान खरीदी थी। संदिग्ध हमलावर शाजिब को विस्फोट के दिन वही टोपी पहने देखा गया था। जांच में पाया गया कि इस टोपी के सिर्फ 400 पीस ही बेचे गए थे।

एक अन्य CCTV फुटेज में NIA अधिकारियों ने ताहा को चेन्नई के एक मॉल से टोपी खरीदते हुए देखा था। विस्फोट के बाद संदिग्ध ने कैफे से कुछ दूरी पर टोपी गिरा दी थी। जांच करने पर पता चला कि टोपी जनवरी के आखिर में मॉल से खरीदी गई थी।

- Advertisement -

Latest news

Ein umfassender Überblick zu Sg Casino für deutsche Spieler

 Das Online-Casino Sg Casino gewinnt zunehmend an Beliebtheit bei Spielern aus Deutschland. In diesem ausführlichen Review behandeln wir alle wesentlichen Aspekte, die für deutschsprachige...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.713

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.10105

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

– онлайн казино и покер рум.1391

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...

Jouer au Plinko en ligne – Jeu de casino.8087

Jouer au Plinko en ligne - Jeu de casino ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here