रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनीं

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I IPS रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बन गई हैं। 31 दिसंबर 2023 को IPS रजनीश सेठ के रिटायर्ड होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। उनकी छवि महाराष्ट्र में एक्टिव लेडी ऑफिसर के तौर पर है।

1988 बैच की IPS ऑफिसर रश्मि शुक्ला मार्च 2023 में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की DG चुनी गई थीं। इससे पहले वे पुणे पुलिस कमिश्नर, महाराष्ट्र में खुफिया विभाग की चीफ रह चुकी हैं। IPS शुक्ला को बीजेपी सरकार के करीबी के तौर पर देखा जाता था, इसलिए साल 2019 में महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार आने के बाद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

रश्मि शुक्ला का नाम फोन टैपिंग कैस में आ चुका है। उन पर आरोप था कि उन्होंने 2015 से 2019 के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं के फोन टैप कराए। इस मामले में उनके खिलाफ 2021 और 2022 में में दो FIR दर्ज कराई गई थीं। सितंबर 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों FIR को खारिज कर दिया था।

2014 से लेकर 2019 तक रश्मि शुक्ला राज्य की प्रमुख IPS अधिकारी रही थीं। तब राज्य में भाजपा सरकार थी। उन्हें उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी भी माना गया। तब 2 मार्च, 2021 को उन पर शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत और NCP नेता एकनाथ खडसे के फोन टैप करने के आरोप में मुंबई में पहली FIR दर्ज हुई थी।

फरवरी 2022 में उन पर दूसरी FIR में कांग्रेस नेता नाना पटोले का फोन टैप करने के आरोप में हुई थी। इसके चलते 2020 में महाराष्ट्र खुफिया विभाग चीफ से हटाकर सिविल डिफेंस में नॉन एग्जीक्यूटिव पद पर नियुक्त किया गया। इसके बाद वे केंद्र से डेपुटेशन पर ADG केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के रूप में हैदराबाद चली गई थीं। 8 सितंबर 2023 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन पर दर्ज दोनों FIR को रद्द कर दिया था।
IPS शुक्ला पर एक गोपनीय रिपोर्ट लीक करने का भी आरोप लगा था, जिसमें कुछ पुलिस ऑफिसर और बिचौलियों के बीच सांठ-गांठ का खुलासा हुआ था। ये लोग पैसे के लिए ट्रांसफर और पोस्टिंग करते थे। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने एक गोपनीय रिपोर्ट लीक कर दी जो उन्होंने 2020 में स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की कमिश्नर के तौर पर तैयार की थी।

महाराष्ट्र में 2022 में एकनाथ शिंदे सरकार के सत्ता में आने के बाद तीसरा मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। कोर्ट की ओर से CBI की क्लोजर रिपोर्ट की अनुमति देने के बाद यह मामला भी बंद कर दिया गया, जिससे रश्मि शुक्ला के राज्य में लौटने का रास्ता साफ हो गया था।

- Advertisement -

Latest news

Guía Completa: Cómo Dominar las Tragamonedas con Función de Compra de Bonos

Tu Primer Paso en el Mundo de las Tragamonedas ModernasLas tragamonedas han evolucionado tremendamente en los últimos años, y una de las...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea

El Imperio de la Fortuna en Kingmaker Casino en Línea El mundo del juego en línea ha revolucionado la forma en que los entusiastas de...

Mines Game Online Real Money: Win Big from Home

 Review of Mines by Spribe: How It Shines for Indian Players For players in India seeking thrilling and straightforward online casino games, Mines by Spribe...

Cast Your Line & Win Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!

Cast Your Line & Win: Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!Understanding the Core Gameplay of Big Bass DemoThe...

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here