hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

रायसेन में दर्दनाक हादसा: बाल्टी में पानी गर्म करते समय हीटर की रॉड छूने से 5 साल की मासूम की मौत

नगर के वार्ड क्रमांक 16 में एक महिला द्वारा अपने घर में नहाने के लिए बाल्टी में हीटर की रॉड लगाकर पानी गर्म करते समय उसकी 5 वर्षीय पुत्री की करंट लगने से मौत हो गई ।

थाना प्रभारी राजीव उईके ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 16 निवासी सुरेंद्र जैन की पत्नी अपने घर में नहाने के लिए एक बाल्टी में पानी गर्म कर रही थी और उसमें हीटर की रॉड लगी हुई थी।

अचानक उनकी 5 वर्षीय पुत्री स्वाति जैन खेलते – खेलते बाल्टी के पास पहुंच गई और उसने हीटर की रॉड पकड़ ली जिसके कारण करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की चीख सुनकर जब उसकी माँ दौड़कर वहां पहुंची तो देखा बच्ची रॉड से चिपकी हुई है और तड़प रही है।

तत्काल महिला ने बिजली का स्विच बंद किया और परिजन उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत से बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 12 =

Back to top button