hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

रीवा एयरपोर्ट के पास सड़क हादसा, 2 चचेरे भाइयों की मौत

तेज रफ्तार ने ली जान, सड़क पर मची चीख-पुकार, 1 गंभीर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रीवा। रीवा एयरपोर्ट के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एयरपोर्ट रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन संजय कोल ने बताया कि हादसे में छोटू कोल और दिलीप कोल की मौत हुई है। वहीं, पंकज कोल गंभीर रूप से घायल है। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि तीनों रात के समय बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के दो युवाओं की मौत से गांव में मातम पसरा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 11 =

Back to top button