राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। रिश्ते में एक बार गांठ पड़ जाने के बाद दोबारा वैसा रिश्ता नहीं जुड़ पाता। इसलिए जरूरी है कि रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए रूठना और मनाना चलता रहे। रिश्ते में बात को खत्म करने के लिए जल्दी ही जल्दी ही पार्टनर को मना लिया जाए। स्टडी में ये बात सामने आई है कि पार्टनर के बीच झगड़े के बाद नाराजगी को व्यक्त करना भी जरूरी है। नहीं तो रिश्ते में मनमुटाव के साथ ही संपर्क भी खत्म होने लगता है। जब भी पति-पत्नी के बीच झगड़े हो तो इसे एक मौका समझना चाहिए अपने पार्टनर को समझने का। ना कि मन में गांठ के साथ झगड़े को खत्म करने का। नाराजगी जताकर आप अपने पार्टनर के साथ झगड़े की वजह को सुलझा सकते हैं। साथ ही रिश्ते में प्यार भी बढा सकते हैं। नाराजगी को खत्म करने के लिए किया गया प्रयास साबित करता है कि आपके मन में पार्टनर के प्रति कितनी फिक्र और प्यार है। सही समय का करें इंतजार, बहुत सारे लोग झगडे सुलझाने की गलत टाइमिंग की वजह से और भी ज्यादा प्यार में दरार पैदा कर लेते हैं। तकरार के बाद जब झगड़ा सुलझाना हो तो इसके लिए सही समय का इंतजार करें। क्योंकि कई बार लोग झगड़े के बीच ऐसी बातों को भी कह देते हैं जो नहीं कहनी होती। झगड़ा सुलझाने के लिए बिल्कुल फ्री और तनाव मुक्त होकर बात करनी चाहिए। क्योंकि तनाव और डिस्ट्रैक्शन के बीच बातें बनने के बजाय बिगड़ जाती हैं।