रीवा जिले में रिश्तों को ताक़ में रखकर, बेटे ने कर दी बाप की हत्या

- Advertisement -
- Advertisement -

रीवा, राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि| बदलते दौर में मानवता मरती हुई दिखाई दे रही है, जी हां इन दिनों रीवा जिले में रिश्तो के हत्या की कहानियां चर्चा में हैं। बीती रात फिर एक बार रिश्तों का हत्या करते हुए बेटे ने बाप को मौत के घाट उतार दिया है। पूरा मामला रीवा जिले के जवा थाना का बताया जा रहा है। उक्त मामले में पुलिस ने बेटे पर हत्या का
मामला दर्ज कर बेटे को हिरासत में ले लिया है, वहीं शव का पंचनामा दर्ज कर स्वयं उपरांत परिजनों के
को दिया है। मरने वाले की पहचान रामनारायण कुशवाहा पिता शिवानंद कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी
ग्राम निमगहना थाना जवा के रूप में की गई है।

मामला यह था

मिली जानकारी में बताया गया है कि रामनारायण व उसके पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे, बीती
रात को भी रामनारायण अपनी पत्नी को गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हुआ मां को पीटता हुआ
देख बेटे ने बाप से लाठी छुड़ाकर उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसके कारण पिता गंभीर रूप से
घायल हो गया, पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो
गई। घटना रविवार सोमवार की दरमियानी रात तकरीबन 2 बजे की बताई गई है।

आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बीती देर रात की घटना रामनारायण कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम निमगहना थाना जवा के कतल के आरोप में बेटे पुष्पराज उर्फ छोटू कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम निमगहना को थाने में लाकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

धान के पैसे को लेकर था विवाद

मिली जानकारी में बताया गया है कि रामनारायण तथा उसके पत्नी के बीच हाल में ही बेची गई धान के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपित रविवार की शाम को ही रीवा से ही अपने गांव पहुंचा था।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here