रेवंत रेड्डी संभालेंगे तेलंगाना के नए CM की कमान;मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ऐलान, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री होंगे। राहुल गांधी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। राहुल ने कहा कि रेवंत रेड्डी को तेलंगाना में सीएम पद के लिए चुना गया है।

मंगलवार को दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई सीनियर नेता मौजूद थे।

बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा- रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का सीएम बनाने का फैसला लिया गया है। वे 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

उत्तम कुमार बोले- मैं भी CM पद की रेस में हूं
उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि वह भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उत्तम कुमार ने कहा- मैं सात बार से विधायक और पार्टी का वफादार हूं।

आर्म्ड फोर्स में सेवा करने का अनुभव भी है, इसीलिए मैं सीएम बनने योग्य हूं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, वो मुझे मंजूर होगा।

पहले 6 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना में पार्टी की जीते के बाद से सीएम पद के लिए रेवंत रेड्डी का नाम लगभग तय था। 6 दिसंबर की शाम उनका शपथ ग्रहण समारोह भी होना था, लेकिन पार्टी में विरोध के चलते इसे रद्द करना पड़ा।

सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण का विरोध करने वालों में पूर्व तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, पूर्व डिप्टी सीएम दामोदर राजनरसिंहा शामिल हैं। इन नेताओं ने रेवंत रेड्डी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

यह पहला मौका नहीं है, जब रेवंत रेड्डी को पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जब 2021 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया था। तब भी उन पर पद पाने के लिए करोड़ों रुपए देने का आरोप लगा था।
तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, रिजल्ट रविवार को आया। इसमें कांग्रेस ने 64 सीटें जीतीं। सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिलीं।

भाजपा को 8, AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी और कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने 3 दिसंबर की रात राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

रेवंत रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद हैं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद रेवंत रेड्‌डी को तेलंगाना का डीके शिवकुमार कहा जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ कामारेड्‌डी और कोडंगल सीट से चुनाव लड़ा था। कामारेड्‌डी सीट से उन्हें भाजपा नेता के वेंकट रमन्ना रेड्डी ने हरा दिया। वहीं, कोडंगल सीट से उन्होंने जीत दर्ज की।

महबूबनगर जिले के कोंडारेड्डी पल्ली में जन्मे 54 साल के रेवंत का पूरा नाम अनुमुला रेवंत रेड्डी है। उस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट रेवंत ने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा की स्टूडेंट विंग ABVP से की थी। 2007 में वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी चुने गए।

बाद में आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू के न्योते पर वे तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हो गए। 2009 में उन्होंने TDP के टिकट पर आंध्र प्रदेश के कोंडगल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के पांच बार के विधायक गुरुनाथ रेड्डी को हराया। नायडू ने उन्हें विधानसभा में पार्टी का नेता भी बना दिया।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.2105

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino po wpłacie bonusowej?

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino po wpłacie bonusowej?Wypłata pieniędzy z Slottica Casino po skorzystaniu z bonusu to proces, który wymaga spełnienia określonych warunków....

Top ten Online Roulette Sites for real Money in 2025

According to the local casino site you choose, this really is between 0% and you will 50%. To discover more on the newest roulette...

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytania

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytaniaSlottica to popularna platforma hazardowa online, która zdobywa coraz większą popularność w Polsce i na...

в казино онлайн 2025 стратегии бонусы и советы экспертов.893

Секреты успеха в казино онлайн 2025 - стратегии, бонусы и советы экспертов ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here