hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
राजस्थान

रजिस्ट्रार कार्यालय में बेहद खतरनाक और विषैला काला नाग कोबरा घुस आया

कलक्ट्रेट जैसी संवेदनशील जगह पर पौने 5 फीट लंबे जहरीले नाग को देखकर कर्मचारियों और आमजन के हाथ-पांव फूल गए

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान | चित्तौड़गढ़ जिला कलक्ट्रेट परिसर के रजिस्ट्रार कार्यालय में उस समय दहशत फैल गई जब वहां एक बेहद खतरनाक और विषैला काला नाग कोबरा घुस आया। कलक्ट्रेट जैसी संवेदनशील जगह पर पौने 5 फीट लंबे जहरीले नाग को देखकर कर्मचारियों और आमजन के हाथ-पांव फूल गए। सांप की खबर फैलते ही कर्मचारी और दफ्तर में आए लोग बाहर भागे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य मयूर गोसावी ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा काे रेस्क्यू किया। किसी अन्य जीव से संघर्ष में सांप घायल पाया गया। घायल सांप का फिलहाल पशु चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है, जिसे पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद घने जंगल में छोड़ा जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर चित्तौड़गढ़ जिले में वन विभाग की कार्यप्रणाली और उसकी तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। वन्यजीवों को रेस्क्यू करने का जि़म्मा उठाने वाला विभाग पूरी तरह लाचार नजर आ रहा है। करोड़ों के बजट के दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि विभाग के पास एक सक्रिय रेस्क्यू टीम और संसाधनों तक का अभाव है। यदि पर्यावरण समिति के सदस्य समय पर न पहुंचें तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। विभाग की इस कुंभकर्णी नींद को लेकर अब आमजन में भारी आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eight =

Back to top button