तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/खितौला सिहोरा

मझगवां थाना अंतर्गत सिहोरा-सिलौंडी रोड पर भीखाखेड़ा गांव के पास दोपहर में दर्दनाक हादसा

सिहोरा/ मझगवां थाना अंतर्गत सिहोरा-सिलौंडी रोड पर भीखाखेड़ा गांव के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में उछल गए और सिर के बल सड़क पर जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट लगने पर दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा का चालक मौके से फरार हो गया जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पकड़ लिया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सिहोरा मर्चुरी भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मझगवां पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम बुढरा निवासी राम भक्त खरे (50) अपने साथी नीरज पटेल (22) अपनी टीवीएस स्टार मोटरसाइकिल से सिहोरा किसी काम से आ रहे थे। दोपहर करीब 1:15 बजे के लगभग दोनों मोटरसाइकिल से सिहोरा-सिलौंडी रोड़ पर भीखाखेड़ा मोड़ के पास पहुंचे। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 04 एलआर 4432 ने सामने से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हवा में उछली मोटरसाइकिल और दोनों सवार, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत

हाईवा की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार राम भक्त और नीरज हवा में उछल गए और सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। दोनों के सिर से खून की धार फूट पड़ी और कुछ ही देर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने दी घटना की सूचना पुलिस को

दर्दनाक हादसे की खबर ग्रामीणों ने मझगवां पुलिस को फोन पर तत्काल दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ किलोमीटर दूर पकड़ा गया हाईवा का चालकl

मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद हाईवा का चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक हाईवा के चालक का पीछा किया। जिसके बाद हाईवा और उसके चालक को पुलिस ने दबोच लिया।

- Advertisement -

Latest news

Releases Avitsa Aviator-predictor

Escalibud Aviator-predictor: About Level Up The Aviator Game! This Kind Of App Employs The Prediction Prowess To Be Able To Help You Your Own...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Ставки На Спорт Онлайн Букмекерская Компания 1xbet ᐉ Mobil 1xbet Com

Ставки На Спорт Онлайн Букмекерская Компания 1xbet ᐉ 1xbet1 ComContentBet — Букмекерская Компаниякоторые Виды Спорта и Игры Я мне Найти В 1xbet?Доступное В 1хбет...

Betist Bonusu Paraya Çevirme: Kazancınızı Nasıl Nakite Çevireceğinizi Öğrenin Fama Curse Ocazionale

Betist Bonusu Paraya Çevirme: Kazancınızı Nasıl Nakite Çevireceğinizi Öğrenin Wholesale & Business-on-business For Dokan Multivendor MarketplaceContent“mostbet Yukle Azerbaycan Apk ᐉ Indir Mostbet App Nadir...

Myjackpot Com Casinosunda Ücretsiz Online Slotlar Oyna

Türkiyedeki En Çok Kazandıran Slot Machine Game Siteleri: Güncel Liste Ve İncelemelerContentJackpot OyunlarıEn Iyi Meyve SlotlarıTürkiyedeki En Çok Kazandıran Slot Siteleri: Güncel Liste Ve...

Bästa Nätcasino 2025 Jämför Svenska Casinosidor På Nätet!

De Bästa Nya Casinona I Sverige!ContentSummering: Hitta Sveriges Bästa Casino På NätetTopplista Över Trygga & Säkra Spelsidor Juni 2025Lyllo CasinoSnabba Fakta Om Att Spela...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here