रूस की जासूस मानी जाने वाली व्हेल मछली की हुई मौत, नॉर्वे में शव मिला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I रूस की जासूस मानी जाने वाली सफेद बेलुगा व्हेल ‘ह्वाल्दिमिर’ की मौत हो गई है। BBC के मुताबिक 31 अगस्त को नॉर्वे के रिसाविका खाड़ी में मछली पकड़ने गए पिता-पुत्र को व्हेल का शव तैरता हुआ मिला।

14 फीट लंबी इस व्हेल की उम्र लगभग 15 साल थी। वजन 1,225 किलो था। इसके शव को क्रेन से निकाला गया। अभी मौत की वजह का पता नहीं चला है मगर आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी नाव की टक्कर से मौत हुई होगी। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

ह्वाल्दिमिर व्हेल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बारे में दुनिया को पहली बार 2019 में पता चला था। इसे रूस से 415 किमी दूर नॉर्वे में इंगोया द्वीप के तट पर देखा गया था। बेलुगा व्हेल इस इलाके में नहीं मिलती, इसलिए इस पर नजर रखी जाने लगी।

व्हेल को करीब से देखने पर उसके गले में एक पट्टा देखा गया था। शरीर पर कैमरे के साथ मशीनें भी लगी हुई थीं जिस पर रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग का नाम लिखा हुआ था। रूसी नौसेना को व्हेल को ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इसे रूस का जासूसी व्हेल माना जाने लगा।
ह्वाल्दिमिर के बारे में पश्चिमी मीडिया में दावा किया गया कि यह जानवरों को जासूस बनाने वाले रूसी प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। हालांकि, रूस ने कभी भी इसे नहीं माना। व्हेल को नॉर्वे में ह्वाल कहा जाता है। इसके बाद ह्वाल और रूसी राष्ट्रपति के नाम को मिलाकर इसे सोशल मीडिया पर ह्वाल्दिमिर जासूस व्हेल कहा जाने लगा।

बेलुगा व्हेल आम तौर पर ठंडे आर्कटिक महासागर में रहती हैं। लेकिन ह्वाल्डिमिर इंसानों के बीच आसानी से रह लेती थी। वह इंसानों के साथ डॉल्फिन की तरह खेलती थी।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बच्चियों को अश्लील मैसेज भेज ब्लैकमेल करने के मामले में हिंदू संगठन का बड़ा प्रदर्शन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी /जिला ब्यूरों भोपाल राजधानी भोपाल के बैरसिया में चार घंटे तक बंद रहे रोड भोपाल कलेक्टर...

बलिया के एक गांव में चाकू से हमला कर एक युवक की हमलावरों ने की हत्या

राष्ट्र आजकल/ प्रदीप बच्चन / बलिया यूपी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या...

रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा हमला, मॉस्को तक ड्रोन अटैक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ यूक्रेन ने मंगलवार को रूस पर अब तक का सबसे घातक ड्रोन हमला किया है। यूक्रेन ने रूस की...

पृथ्वी के करीब आ रहा प्रलय का देवता, इसरो ने बताया उल्कापिंड से धरती को कितना खतरा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने बताया है कि एक 335 मीटर लंबा एस्टेरॉयड पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here