रूस को यूक्रेन से मिला एक और दर्द, यूरोप में ‘गैस सप्लाई’ करने वाले शहर पर कब्जा, खोला नया ऑफिस

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूसी शहर सुद्जा पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी सेना रूस में 35 किमी अंदर तक घुस चुकी है।

जेलेंस्की ने गुरुवार को वीडियो संदेश में कहा कि सुद्जा में अब यूक्रेनी मिलिट्री कमांडेंट का सेंटर खुल चुका है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने बीते 10 दिनों में रूस के 82 गांवों पर कब्जा कर लिया है।

सुद्जा, यूक्रेनी सीमा से लगभग 10 किमी दूरी पर है। इसकी आबादी करीब 5,000 है। यहां रूस का एक गैस पाइपलाइन स्टेशन है। इसकी मदद से वह यूरोपीय देशों को गैस सप्लाई करता है।

ब्रिटिश वेबसाइट द गार्जियन के मुताबिक सुद्जा पर यूक्रेन का कब्जा एक बड़ी घटना है। रूस सुद्जा के रास्ते से यूरोपीय देशों को करीब 3% गैस भेजता है।

रूस के पूर्व उप विदेश मंत्री आंद्रेई फेडोरोव ने एक सरकारी टेलीविजन टॉक शो में कहा कि सुद्जा पर यूक्रेन का कंट्रोल होने से रूस से अधिक यूरोप को नुकसान होगा। हंगरी और स्लोवाकिया तक जाने वाली गैस की सप्लाई ठप हो जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक गैस फ्लो में कोई रूकावट नहीं आई है।

यूक्रेनी सैन्य प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की के मुताबिक यूक्रेन ने रूस के 1,150 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने 6 अगस्त को रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला शुरू किया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सेकेंड वर्ल्ड वार के बार पहली बार है जब किसी देश ने रूस की सीमा में घुसपैठ की है। इससे पहले हिटलर ने रूस पर हमला कर इतने बड़े इलाके पर कब्जा किया था।

यूक्रेनी हमले के बाद रूस ने कुर्स्क में 8 अगस्त को इमरजेंसी घोषित कर दी थी। इसके बाद रूस ने 14 अगस्त को बेलगोरोद में इमरजेंसी लगाई। हालांकि रूस ने कुर्स्क की तरह बेलगोरोद में जंग की बात स्वीकार नहीं की है।

- Advertisement -

Latest news

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты Онлайн игорные заведения быстро приобретают признание, завлекая миллионы игроков в глобальном масштабе. Одним из главных из ключевых...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sugar Rush Slot Review: Sweet Spins in Canada

 Pragmatic Play’s Sugar Rush slot has quickly become a favorite among Canadian online casino players thanks to its vibrant candy-themed graphics and exciting gameplay...

Обзор виртуальных казино: создание аккаунта и игровые автоматы

Обзор виртуальных казино: создание аккаунта и игровые автоматы Оформление профиля в виртуальном казино — это стартовый шаг на пути к захватывающему миру азартных игр. С...

Découvrez la plateforme de casino énergisée Riviera Casino

Découvrez la plateforme de casino énergisée Riviera Casino Bienvenue dans l’univers fascinant de la plateforme de casino énergisée Riviera Casino. Que vous soyez un joueur...

Mesterséges intelligencia a szerencsejátékban: Hogyan változtatja meg az AI a magyar online kaszinók világát?

Az AI forradalma a magyar online szerencsejáték világábanA mesterséges intelligencia már nem csak a sci-fi filmek világában létezik – ma már a...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here