आरपीएफ की महिला आरक्षक ने रात में एक युवक से मोबाइल पर बात करने के बाद लगाई फांसी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जबलपुर RPF में तैनात 23 वर्षीय महिला आरक्षक ने सुसाइड कर लिया। महिला आरक्षक उत्सव भवन मदनमहल के पीछे आरपीएफ बैरक में रह रही थी। महिला आरक्षक का किसी युवक से मोबाइल पर आखिरी बार बात हुई थी। मदनमहल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए प्रकरण को जांच में लिया है मदनमहल पुलिस के मुताबिक भोपाल निवासी आरपीएफ आरक्षक गुड़िया यादव की 18 महीने पहले ही नियुक्ति हुई थी। आरपीएफ बैरक में वह रह रही थी। मंगलवार की रात उसकी भोपाल निवासी किसी परिचित आशीष यादव नाम के युवक से बात हुई। उस समय गुड़िया महिला एसआई पूजा के पास थी। कॉल आने के बाद वह कमरे में चली गई। रात 10 बजे के लगभग आशीष यादव का पूजा के मोबाइल पर फिर कॉल आया। इस बार उसने बताया कि गुड़िया कॉल रिसीव नहीं कर रही है। वह 20 बार से अधिक लगा चुका है। पूजा देखने के लिए गुड़िया के कमरे के पास पहुंची। उसने भी आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर अन्य लोगों को बताया। इसके बाद मदनमहल पुलिस को खबर दी गई। आशीष यादव के बारे में पता चला कि वह निकट का रिश्तेदार है। अक्सर वह गुड़िया को कॉल करता रहता था। गुड़िया और उसके बीच सुसाइड से पहले विवाद हुआ था। सूरज सेन ने इसकी सूचना थाने दी थी। मदनमहल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने गुड़िया का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4788

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Cast Your Line & Win Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!

Cast Your Line & Win: Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!Understanding the Core Gameplay of Big Bass DemoThe...

Sugar Rush SIM: ¿Vale la pena para argentinos?

 En el vasto mundo de los juegos de casino online, Sugar Rush de Pragmatic Play ha captado la atención de muchos jugadores, especialmente en...

Glory Casino Android App.954

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland.2066

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland ▶️ SPIELEN ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here