सावित्री जिंदल ने BJP से किया बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया घोषणा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार देर शाम को 67 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट आते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। कई पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ही इस्तीफा दे दिया। वहीं, गुरुवार सुबह देश की चौथी सबसे अमीर महिला सावित्री ने भी बगावत कर दी है। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

सावित्री जिंदल ने समर्थकों से कहा- मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हूं। मैं चुनाव न लड़ने के बारे में बोलने के लिए दिल्ली से वापस आई थी, लेकिन आपका प्यार और विश्वास देखकर मैं चुनाव लड़ूंगी। सावित्री मशहूर उद्योगपति और कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। हिसार सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से होगा।

भाजपा की बुधवार को जारी लिस्ट में हिसार से सावित्री जिंदल का नाम न देख उनके समर्थक गुरूवार सुबह जिंदल हाउस पहुंचकर गए। उन्होंने सावित्री जिंदल के निर्दलीय चुनाव लड़ने के नारे लगाए। समर्थक उनके पति स्व. ओपी जिंदल की फोटो भी लेकर आए थे। इधर, सावित्री जिंदल एक दिन पहले ही दिल्ली रवाना हो गई थी।

कहा जा रहा है कि इस दौरान एक मैसेज वायरल किया गया, जिसमें जिंदल समर्थकों को जिंदल हाउस पहुंचने को कहा गया था। इसके बाद यहां भीड़ जुट गई। हालांकि जिंदल हाउस का कहना है समर्थक खुद आ रहे हैं। किसी को को मैसेज नहीं किया गया।

1. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता सावित्री जिंदल को चुनाव में हरा चुके हैं। दो महीने पहले आए जिंदल परिवार के कारण संघ और पार्टी से जुड़े मंत्री का टिकट काटने से पार्टी में गलत मैसेज जाने का डर था। पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा होती।
2. डॉ. कमल गुप्ता ने टिकट कटने की खबरों के बीच मनोहर लाल से 2 बार मुलाकात की। बताया जा रहा है कि 2 सितंबर को जब फाइनल सूची तैयार की गई उसमें सावित्री जिंदल का नाम था। मगर मनोहर लाल ने जब अपने आवास पर रात को बैठक बुलाई तब नाम काटकर कमल गुप्ता का जोड़ दिया गया।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

डिंडौरी में रात से हो रही बारिश के चलते जिले भर के नदी नालों में उफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि डिंडौरी। जिला मुख्यालय सहित अंचलों में सोमवार की रात से हो रही बारिश से चलते जिले भर के नदी नालों में...

पैर में चोट देख स्कूल में काम करने बाली बाई ने दया दिखाकर प्रचार्य के पैर में लगा दी वाम

झूठी वीडियो बनाने बाले के खिलाफ दूँगी थाना में आवेदन:बाई मिथलेश वंशकर शिक्षिका के घर पर कोई न होने...

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, किश्तवाड़ में 2 जवान शहीद, बारामूला में तीन आतंकी ढेर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़...

बलिया के एक गांव में चाकू से हमला कर एक युवक की हमलावरों ने की हत्या

राष्ट्र आजकल/ प्रदीप बच्चन / बलिया यूपी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here