सबसे अलग है यह मंदिर,नेपाल का गुह्येश्वरी शक्तिपीठ, खास बात है कि इस मंदिर में मां की कोई प्रतिमा नहीं

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नेपाल में काठमांडू की पहचान मंदिरों के शहर के रूप में है। यहां का गुह्येश्वरी मंदिर सबसे अलग है। यह शक्तिपीठ पशुपतिनाथ मंदिर के पूर्व में बागमती नदी की दूसरी ओर है। यह स्थान मां सती और शिव की एकता का अद्भुत प्रतीक है। यहां पशुपतिनाथ से पूर्व मां गुह्येश्वरी के दर्शन करने की परंपरा है। इन दिनों बड़ी संख्या में भारत और नेपाल से हजारों भक्त पहुंचे हैं। खास बात है कि इस मंदिर में मां की कोई प्रतिमा नहीं है।

मंदिर के गर्भगृह में एक छिद्र है, जिसमें से जल की धारा बहती रहती है। इसे चांदी के कलश से ढंका गया है। इस मंदिर में सती और शिव दोनों की पूजा होती है। सती को महामाया और शिव को कपाली के रूप में पूजा जाता है। दिव्य आकृति के पास में ही भैरव कुंड है। भक्त इस कुंड में अपना हाथ डालते हैं और जो कुछ भी मिलता है, उसे परमात्मा के आशीर्वाद के तौर पर स्वीकार किया जाता है।

गुह्येश्वरी अपने तांत्रिक अनुष्ठानों के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि शक्ति पाने के इच्छुक यहां पूजा को आते हैं। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुमित खड़की बताते हैं, ‘भक्त मानते हैं कि मंदिर में विशेष शक्तियां हैं। देवी सती महा अष्टमी और नवमी पर पूजा करने वालों की कामना पूरी करती है। नवरात्र पर यहां पांच पशुओं की बली के साथ विशेष काल रात्रि पूजा होती है।’

खड़की बताते हैं कि बीते साल कोरोना के चलते सीमित श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं। मंदिर के पास के होटलों में भी भारतीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले राम कुमार यादव यहां दर्शन के लिए हैं। वे कहते हैं कि हम यहां देवी को अपने बच्चों की कामना बताने आए हैं।

लिच्छवी काल के दौरान समृद्ध शिवालय शैली में यह मंदिर निर्मित है। मंदिर की वास्तुकला पैगोडा शैली में है। राजा प्रपात मल्ल द्वारा 1654 में इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था।

- Advertisement -

Latest news

Новое зеркало Мелбет 2025: как обойти блокировки и играть без проблем

Новое зеркало Мелбет 2025: Быстрый доступ к любимой букмекерской конторе Автор статьи: Андрей Бондаренко | Проверял: Светлана Донмез Опытные эксперты с многолетним стажем в сфере iGaming...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Matched Betting Spreadsheet Free Download & Guide To Use

Matched Betting Spreadsheet Free Download & Guide To Use “When performance is measured, performance improves…” By reviewing your past bets, you can identify mistakes or...

Бесплатное интерактивный-игорный дом, Делать в данное время!

Вас поймете что именно вам необычно вдобавок ко чему возлежит начало кроме каких бы то буква быть в наличии вложений собственных денег. Большинство операторов...

конторы Mostbet.1608 (2)

Обзор букмекерской конторы Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here