राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार हर साल श्रावण महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल 11 और 12 अगस्त दोनों ही दिन पूर्णिमा तिथि रहने के कारण आप दो दिन राखी का त्योहार मना सकते हैं। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक ही सीमित नहीं है बल्कि, यह बहन भाई की भावनाओं का पर्व भी है। आमतौर पर इस पर्व को भाई-बहन से जोड़कर ही देखा जाता है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी की रक्षाबंधन की शुरुआत पति पत्नी द्वारा की गई थी। तो आइए जानते हैं आखिर यह पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक कैसे बना। दरअसल, भविष्य पुराण में रक्षाबंधन को लेकर एक रोचक कथा बताई गई है। दरअसल, सतयुग में एक वृत्रासुर नाम का दानव था। वृत्रासुर ने देवताओं के साथ युद्ध करके स्वर्ग पर जीत हासिल कर ली थी। दरअसल, इस असुर को वरदान मिला था कि उस पर किसी भी अस्त्र और शस्त्र का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसी कारण इंद्र बार-बार वृत्रासुर से पराजित हो रहे थे। देवताओं की जीत के लिए महर्षि दधीचि ने अपने शरीर का त्याग कर दिया था। उनकी हड्डियों से अस्त्र और शस्त्र बनाए गए। इन्हीं से इंद्र का अस्त्र वज्र को भी बनाया गया।
देवराज इंद्र और वृत्रासुर का युद्ध
देवराज इंद्र जब वृत्रासुर के साथ युद्ध लड़ने के लिए जा रहे थे तो वह पहले अपने गुरु बृहस्पति के पास पहुंचे। तब उन्होंने गुरु बृहस्पति से कहा कि में वृत्रासुर से अंतिम बार युद्ध करने के लिए जा रहा हूं। इस युद्ध में मैं या तो जीत हासिल करुंगा या पराजित होकर लौटूंगा। इस संवाद को सुनकर देवराज इंद्र की पत्नी चिंतित हो गई और उन्होंने अपनी साधना और मंत्रों के बल पर एक विशेष रक्षासूत्र को तैयार किया और उसे देवराज इंद्र की कलाई पर बांधा। इस साल 11 और 12 अगस्त दोनों ही दिन पूर्णिमा तिथि रहने के कारण आप दो दिन राखी का त्योहार मना सकते हैं। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक ही सीमित नहीं है बल्कि, यह बहन भाई की भावनाओं का पर्व भी है। आमतौर पर इस पर्व को भाई-बहन से जोड़कर ही देखा जाता है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी की रक्षाबंधन की शुरुआत पति पत्नी द्वारा की गई थी। तो आइए जानते हैं आखिर यह पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक कैसे बना। इस परिवार को बहुत ही प्यार प्रेम से और सहनशीलता से पूर्ण करें और यह त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है