सचिन, विराट, अमिताभ-अंबानी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में न्योता:7 हजार लोगों को निमंत्रण, जिनमें 3 हजार VVIP

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले साल 22 जनवरी को होगा. इस समारोह में देश दुन‍िया से करीब 7 हजार वीवीआईपी, व‍िश‍िष्‍ट और व‍िदेशी प्रत‍िन‍िध‍ियों को आमंत्र‍ित क‍िया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है.

राम मंदिर ट्रस्ट ने समारोह में शाम‍िल होने के ल‍िए क्रिकेट जगत के दिग्गज मास्‍टर ब्लास्‍टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्‍तान विराट कोहली, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के अलावा अरबपति उद्योगपति‍यों मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी समेत 3,000 वीवीआईपी लोगों को व‍िशेष तौर पर इन्‍वीटेशन द‍िया गया है. सूत्रों ने बुधवार (6 द‍िसंबर) को यह जानकारी दी.

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस समारोह में मशहूर टीवी सीरियल रामायण के उन कलाकारों को भी आमंत्र‍ित क‍िया गया है, ज‍िन्‍होंने भगवान श्रीराम और माता सीता की भूम‍िका न‍िभाई थी. भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और माता सीता का अभ‍िनय करने वाली कलाकार दीपिका चिखलिया भी समारोह में श‍िरकत करेंगी. ट्रस्ट की ओर से अभिषेक के लिए 3,000 वीवीआईपी समेत 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है.

कारसेवकों के पर‍िवारों को भी क‍िया जाएगा आमंत्रि‍त
सूत्र बताते हैं क‍ि इस अवसर पर उन कारसेवकों के पर‍िवारों को भी आमंत्र‍ित क‍िया जा रहा है जोक‍ि अयोध्या में पुलिस गोलीबारी के श‍िकार हुए थे. वीवीआईपी की ल‍िस्‍ट में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु रामदेव भी शामिल हैं. ट्रस्ट ने देश भर से 4,000 संतों को भी आमंत्रित किया है. 

समारोह में 50 देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का प्रयास  
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा क‍ि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 50 देशों से एक-एक प्रतिनिधि को आमंत्रित करने का भी प्रयास किया जा रहा है. वहीं, 1992 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 50 कार सेवकों के परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित जा रहा है. इसके अलावा, देश के न्यायाधीशों, वैज्ञानिकों, लेखकों और कवियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

PinUp və idman analitikası — Azərbaycan üçün dəqiq proqnozlar

PinUp və idman analitikası: metodologiya və tətbiq Mən, peşəkar idman analitiki kimi, rəqəmlər və tendensiyalar vasitəsilə mərc bazarını təhlil edir, Azərbaycanın izləyiciləri üçün praktiki tövsiyələr...

Исследование виртуальных казино: вход и слоты

Исследование виртуальных казино: вход и слоты Регистрация в онлайн казино — это стартовый шаг на дороге к захватывающему миру игорных развлечений. Часто этап стартует с...

Анализ интернет казино: вход и однорукие бандиты

Анализ интернет казино: вход и однорукие бандиты Для успешного старта в онлайн казино, регистрация — это основной и необходимый процесс. Процедура как правило прост и...

Populära spel på casinon utan licens just nu

Populära spel på casinon utan licens just nuDe populäraste spelen på casinon utan svensk licens lockar många spelare tack vare det breda utbudet och...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here