सगाई की दावत में प्रतिबंधित मांस पकाने पर पुलिस ने करीब 70 किलो मांस किया जब्त

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, खंडवा। सगाई की दावत में प्रतिबंधित मांस पकाने पर पुलिस ने करीब 70 किलो मांस जब्त किया है। मामले में पुलिस ने जिस युवती की सगाई हो रही थी उस पर भी प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर पुलिस टीम चोरी के एक मामले में दबिश देने गई थी। यहां फोकटपुरा बस्ती में सगाई की दावत के लिए प्रतिबंधित गोमांस पकाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां कुछ मेहमान और जिस लड़की सगाई हो रही थी वह मौजूद थी। लड़की की बेवा मां परिवार की मुखिया है। वह गांव में सगाई की दावत देने गई हुई थी। थाना प्रभारी जीपी वर्मा ने बताया कि मुंदवाडा में शबनम बी की बेटी यासरा पुत्री इकराम खान की सगाई में गोवंश की दावत दी जा रही थी। शबनम बी विधवा है। इसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। दबिश के समय वह घर से बाहर थी। उसकी बेटी यासरा को गोवंश अधिनियम में आरोपित बनाया है। मांस का सैंपल जिला पशु चिकित्सालाय भेजा था। इसमे 60 किलो मांस पका हुआ और दस किलो कच्चा मांस मिला है।मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बयान व विवेचना के बाद महिला और अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया जाएगा। आरोपित यासरा की मां शबनम बी ने बताया कि गांव के जावेद ने उसे मांस लाकर दिया था। प्रतिबंधित मांस जब्त करने वाले मामले में पुलिस ने फिलहाल एक ही आरोपित बनाया है। बताया जाता है कि मुख्य सरगना पर पुलिस अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

- Advertisement -

Latest news

1win букмекерская контора вход.3766

1win букмекерская контора — вход ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.9638

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.4079

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Mostbet зеркало рабочее – Вход на официальный сайт Мостбет.1252

Mostbet зеркало рабочее - Вход на официальный сайт Мостбет ...

Best Non-Gamstop Casino Sites UK Casinos Not on Gamstop 2025.4743

Best Non-Gamstop Casino Sites UK – Casinos Not on Gamstop 2025 ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here