hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

साइबर अपराधियों ने 14 बार अलग अलग ट्रांजेक्शन कर 14.39 लाख रुपये निकाले

पुलिस के अनुसार घटना 1 जून की बताई गई है।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र निवासी चेताली माहेश्वरी के साथ 14 लाख 39 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। साइबर अपराधियों ने 14 बार अलग अलग ट्रांजेक्शन कर रुपये निकाले है। साइबर हेल्प लाइन-1930 पर शिकायत करने के बाद एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना 1 जून की बताई है। चेताली के मोबाइल पर पहले मैसेज भेजा गया था। जैसे ही उसने मैसेज के साथ आई लिंक खोली फोन हैक हो गया। ठग ने ई-वालेट से रुपये निकाल लिए।

बैंक को शिकायत कर ट्रांजेक्शन पर रोक लगाई लेकिन ठग 14 लाख 39 हजार रुपये निकाल चुका था। उधर तुकोगंज थाना क्षेत्र में चितावद निवासी अंकित मित्तल के साथ 1 लाख 80 हजार रुपये की ठगी हुई है। अंकित की सत्यराज नामक व्यक्ति से बात हुई थी। उसने खुद को तमिलनाडू का बताया और कहा शक्ति इंटरप्राइजेस के नाम से दुकान है। सस्ते दामों पर laptop दिलाने का बोल कर रुपये जमा करवा लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + one =

Back to top button