सैर पर निकली लड़की की चमकी किस्मत;चेक रिपब्लिक में महिला को ​​​​​​​टहलते हुए मिला खजाना

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। चेक रिपब्लिक के कुटना होरा शहर में टहलने निकली एक महिला को मिडिल एज का खजाना मिला है। अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज के मुताबिक इस महिला को साल 1085 से 1107 के बीच के 2 हजार 150 चांदी के सिक्के मिले हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन सिक्कों को प्राग में बनाया गया था। यहां से इन्हें बोहेमिया इम्पोर्ट किया गया होगा। चेक एकेडमी ऑफ साइंस के पुरातत्व विभाग ने बताया कि इन सिक्कों को चांदी के अलावा तांबा, सीसा और दूसरे बारीक मेटल को मिलाकर बनाया गया था।

पुरातत्वविद फिलिप वेलेम्स्की ने बताया कि जब देश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल था, तब इस खजाने को जमीन में गाढ़ दिया गया होगा। उस वक्त देश में प्रीमिसल राजवंश के सदस्यों के बीच प्राग की राजगद्दी को लेकर विवाद था। ऐसे में अक्सर जंग होती रहती थी।

ये सिक्के एक सिरेमिक कंटेनर में रखे गए थे जो समय के साथ नष्ट हो गया। हालांकि, एक्सपर्ट्स इस कंटेनर के निचले हिस्से की खोज करने में कामयाब रहे। पुरातत्वविद ​​​​वेलिम्स्की ने कहा है कि यह दशकों में एक बार होने वाली खोज है। 11वीं-12वीं सदी में मैन्युफैक्चर होने की वजह से इसकी कीमत अब कितनी होगी, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। लेकिन फिर भी यह लाखों की लौटरी जीतने जैसा है।

चेक रिपब्लिक के अधिकारियों ने इसे पिछले एक दशक की सबसे बड़ी खोज घोषित किया है। फिलहाल पुरातत्वविद इन सिक्कों पर रिसर्च कर रहे हैं। इसके तहत इनका एक्स-रे किया जाएगा, जिससे इसमें इस्तेमाल हुए मेटल्स के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके। इन सिक्कों को अगले साल एक प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

9वीं सदी में अस्तित्व में आया था प्रीमिसल राजवंश
प्रीमिसल राजवंश एक बोरेमियन राजपरिवार था। इन्होंने पोलैंड के अलावा प्राग के आसपास के क्षेत्र, हंगरी और ऑस्ट्रिया में राज किया था। यह राजवंश 9वीं सदी में अस्तित्व में आया था। धीरे-धीरे करके इस राजवंश ने पूरे बोहेमिया क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Fortune Favors the Bold Experience the captivating drop and potential rewards with plinko malaysia._21

Fortune Favors the Bold: Experience the captivating drop and potential rewards with plinko malaysia.Understanding the Basics of PlinkoThe Appeal of Plinko in MalaysiaVariations in...

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.10105

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Udenlandske Casinoer Billigste Casino Uden Dansk Licens 2025

"spil Uden Rofus Mediterranean Sea Hurtige UdbetalingerContentOnline Gambling Establishment Uden Rofus – Liste For Danske Spillere I 2025Ulemper Ved Udenlandske Spillesider Uden Dansk LicensTrin...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here