सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने 2 करोड़ रुपये की रखी डिमांड

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार धमकी देने वाले ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली इस धमकी में कहा गया है कि पैसे न देने पर अभिनेता की जान ले ली जाएगी। मैसेज मिलने के बाद वर्ली में मौजूद अधिकारियों ने मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

25 अक्टूबर को भी मिली थी धमकी 5 दिन पहले भी सलमान को इसी तरीके से जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मोहम्मद तैयब (20) के रूप में हुई है। ACP नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

तैय्यब ने 25 अक्टूबर की शाम NCP नेता बाब सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ऑफिस में मैसेज भेजा था। इसमें फिरौती न देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान के एक कर्मचारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी।

सलमान को धमकी मामले में झारखंड से आरोपी को अरेस्ट किया था इससे पहले बाबा सिद्दीकी के मर्डर (12 अक्टूबर) के 6 दिन बाद भी सलमान को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरी मैसेज में लिखा था- इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। मुंबई पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से 23 अक्टूबर को अरेस्ट किया था।

- Advertisement -

Latest news

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

BoostWin Игорный дом твой идеальный выбор в видах побед

Всего один раз, корпя в видеокафе, аза взломал BoostWin нате компанейском мобильнике еще решил тут заморить червячка “Sweet Bonanza”. В настоящее время я выпил...

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland Inhoudsopgave ...

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....

Faszinierende Erlebnisse und Eindrücke im Spinanga Casino

Faszinierende Erlebnisse und Eindrücke im Spinanga Casino Inhaltsverzeichnis ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here