सलमान खान की फिल्म को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म को गैरकानूनी तरीके से सर्कुलेट करने पर लगाई रोक

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । सलमान खान स्टारर ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ के ब्रॉडकास्ट राइट होल्डर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म को गैरकानूनी तरीके से सर्कुलेट करने पर रोक लगा दी है। दरअसल, जी ने हाईकोर्ट का रुख करते हुए आरोप लगाया था कि फिल्म की कई पायरेटेड कॉपी और विभिन्न वीडियो क्लिप अनधिकृत रूप से देखने, डाउनलोड और स्टोरेज करने के लिए बड़े पैमाने पर जनता के बीचसर्कुलेट की जा रही हैं। पायरेसी के चलते इसके लाइसेंसधारी और फिल्म में विभिन्न राइट्स होल्डर्स के हित गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव नरूला की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद अपनी फैसले में कहा कि अनधिकृत रूप से स्टोरेज, पुनरुत्पादन, संचार, प्रसार, सर्कुलेट करना, कॉपी करना, बेचना या बेचने की पेशकश करना या वॉट्सऐप या किसी अन्य तरीके से फिल्म की उपलब्ध कॉपी या इसके किसी हिस्से को उपलब्ध कराना जी के कॉपीराइट का उलंघन हो सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश
कोर्ट ने वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फिल्म की पायरेटेड कॉपी बेचने वालों के अकाउंट सस्पेंड करने, उन्हें टर्मिनेट करने और स्थाई रूप से डिलीट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देशित किया है कि वे जी के साथ अपराधियों की सब्सक्राइबर डिटेल्स साझा करें, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

आईजीपी के सामने की कर चुके शिकायत
अपने अधिकारों के संरक्षण को लेकर जी पहले ही महाराष्ट्र साइबर डिजिटल क्राइम यूनिट के आईजीपी (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) के समक्ष कॉपी राइट एक्ट-1957 के तहत पायरेटेड वर्जन बेचने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुका है। जी ने फरवरी में सलमान खान फिल्म्स से इसके प्रसारण अधिकार खरीद लिए थे। फिल्म 13 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों, OTT प्लेटफॉर्म जी5 और जी की ही पे पर व्यू सर्विस जीप्लेक्स पर रिलीज हुई।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...

1win официальный сайт букмекера Обзор и зеркало для входа.1131 (2)

1win официальный сайт букмекера — Обзор и зеркало для входа ...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.9638

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure Table of Contents ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here