संदेशखाली केस में कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले की जांच CBI से करवाने के निर्देश दिए हैं। संदेशखाली की महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर कथित रूप से यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन कब्जे का आरोप लगाया है। मामले में शाहजहां शेख, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार आरोपी हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संदेशखाली से जुड़ी 5 जनहित याचिकाओं पर बुधवार को चीफ जस्टिस टीएस शिवज्ञानम और जस्टिस हिरण्मय भट्टाचार्य की बेंच ने सुनवाई की। बेंच ने कहा कि कोर्ट की निगरानी में CBI जांच होगी। CBI जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपेगी। मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी।

कोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य की ममता बनर्जी सरकार CBI जांच पर रोक नहीं लगा पाएगी। दरअसल, राज्य से जुड़े किसी भी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की इन्क्वायरी के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होती है। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इसकी जरूरत नहीं होगी।

पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 नवंबर, 2018 को राज्य में जांच और छापेमारी करने के लिए CBI को दी गई ‘सामान्य सहमति’ वापस ले ली थी। उस समय चीटफंड घोटाले को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

बंगाल पुलिस ने CBI के कुछ अधिकारियों को हिरासत में भी ले लिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। उस समय पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उसे कोर्ट के आदेश पर हो रही CBI जांच पर कोई आपत्ति नहीं होगी।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало официального сайта букмекера рабочее на сегодня.382

1win — зеркало официального сайта букмекера, рабочее на сегодня ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Handleiding voor het spelen.207

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Handleiding voor het spelen ...

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй 2025.2175

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй (2025) ...

Jak zacząć grać na Slottica co to w 5 prostych krokach

Jak zacząć grać na Slottica co to w 5 prostych krokachZastanawiasz się, jak zacząć przygodę z platformą Slottica co to i zacząć grać bez...

1Win Azerbaycan bukmeker Rsmi Veb Sayt.3126

1Win Azerbaycan bukmeker – Rəsmi Veb Saytı ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here