संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने खंडवा में नारी शक्ति सम्मान आयोजन में लिया हिस्सा
राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि
खंडवा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शनिवार को नारी शक्ति सम्मान आयोजन में लिया हिस्सा। इसके पूर्व पत्रकार वार्ता में सीएम फेस को लेकर कहा कि, हमारे ऐसे जननायक, इतने संवेदनशील मुख्यमंत्री जिनका 20 वर्ष में 20 ग्राम वजन नहीं बढ़ा, जनता की सेवा और जनता की चिंता में जो सदैव लगे रहते हैं। वही हम सबका नेतृत्व करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, शिवराजसिंह के अलावा कोई और प्रदेश भाजपा का नेतृत्व नहीं कर सकता है इस दौरान प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों का तुष्टिकरण किया है, देश की एकता अखंडता को तोड़ा और आज भी वह वहीं अटके हैं। मुस्लिम समाज में जो राष्ट्रवादी लोग हैं, वह सदैव भाजपा के साथ रहे हैं। हम भी वीर अब्दुल हमीद के पुजारी है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी, ऐसा कौन सा हिंदुस्तानी है जो उनके सामने नतमस्तक नहीं है। राष्ट्रवादी मुसलमान की देश में ना कमी थी, ना कमी है, ना होंगी।
महाकाल लोक : चोरो को सब चोर नजर आते है

मंत्री उषा ठाकुर ने महाकाल लोक को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार किया। कहा कि चोरों को सब चोर नजर आते हैं। जिन्होंने 65 साल तक भ्रष्टाचार किया, इसके अलावा कोई काम ही नहीं किया। उन्हें हर बात में कुछ ना कुछ बुराई दिखाई देती है। एक प्राकृतिक आपदा आई, कोई घटना हो गई। ये एक स्वाभाविक घटना दुर्घटना जो कहे यह वही थी। जो मूर्तियां थी उन्हें फि





