सराफा कारोबारी ने आभूषण बनाने के लिए 13.65 ग्राम सोना दिया, सोना लेकर भागने वाले दो आरोपितों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, उज्जैन। रतलाम में सराफा कारोबारी का सोना लेकर भागने वाले दो आरोपितों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित दो दिन पूर्व ही रतलाम गए थे। वहां सराफा कारोबारी ने उन्हें आभूषण बनाने के लिए 13.65 ग्राम सोना दिया था। इसे लेकर दोनों रफूचक्कर हो गए थे। दोनों आरोपित शिप्रा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल जाने की तैयारी कर रहे थे। जीआरपी टीआइ मोतीराम चौधरी ने बताया कि पंकज उपाध्याय निवासी धानमंडी रतलाम की माणक चौक में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। पंकज ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी दुकान पर परिचित के माध्यम से सुमन मालिक उम्र 32 वर्ष तथा संदीप सात्रा उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी जिला मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल आभूषण बनाने के लिए आए थे। पंकज ने उन्हें आभूषण बनाने के लिए सोना दिया था। मगर दोनों सोना लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए थे। इस पर पुलिस को शिकायत की गई थी। रतलाम स्टेशन पर दोनों युवक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर आए थे। वहां से दोनों ट्रेन में बैठकर उज्जैन चले गए थे। इस आधार पर पंकज व उसके साथी उज्जैन पहुंचे थे। यहां उन्होंने जीआरपी को शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को उज्जैन स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से 13.65 ग्राम सोना बरामद हुआ है। दोनों आरोपित शिप्रा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में थे।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“logowanie I Rejestracja Watts Spinbetter Polska

Kasyno On The Web I Zakłady Sportowe Najlepsze W 2025ContentLicencja Spinbetter⚠️ Metody PłatnościWsparcie Klienta I Pomoc Dla UżytkownikówNajlepsze Praktyki Dla Bezpiecznego LogowaniaWersja MobilnaFunkcje Zakładów...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here