राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने दो जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है। दीपक सक्सेना को जबलपुर और शीतला पटले को नरसिंहपुर की नई कलेक्टर बनाया गया है। दीपक सक्सेना इससे पहले संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण के साथ मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम के संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहेंगे। जबलपुर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन को मंत्रालय में अपर सचिव बना दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कल ही जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर कलेक्टर बनाई गई शीतला पटले इससे पहले उप सचिव थीं। वे परियोजना संचालक के साथ ही मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट व कौशल विकास संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं।