सरस्वती साड़ी डिपो का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा; मूल्य दायरा 152-160 रुपये प्रति शेयर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 12 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 14 अगस्त तक इस IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹160.01 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹104 करोड़ के 6,499,800 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹56.02 करोड़ के 3,501,000 शेयर बेच रहे हैं।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹152-₹160 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 90 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹160 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1170 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹187,200 इन्वेस्ट करने होंगे।

इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

1996 में हुई थी सरस्वती साड़ी डिपो की स्थापना
सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड की स्थापना 1996 में हुई थी, जो विमेंस अपैरल की मैन्युफैक्चरिंग और होलसेल बिक्री करती है। कंपनी का प्रायमरी बिजनेस साड़ियों के होलसेल सेगमेंट में है।

इसके साथ ही कंपनी कुर्तियां, ड्रेस मटीरियल, ब्लाउज पीस, लहंगे सहित अन्य अपैरल की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है। कंपनी मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित साउथ और वेस्टन रिजन में अपने प्रोडक्ट बेचती है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.653

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.269

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Bonusy I Gry W Fontan Gambling Establishment Sprawdź Teraz!

Fontan Casino: Ekscytująca Gra I Bonusy Dla Graczy Z PolskiContentFontan Casino – Sprawdzone Metody PłatnościSрróbuj Szсzęśсіа: Unіkаlnе Lоtеrіе Сzеkаjąсе Nа Grасzy Саsіnо FоntаnMetody Płatności...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.920

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here