अब किसी कक्षा में नही मिलेगा जनरल प्रमोशन, शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

- Advertisement -
- Advertisement -

भोपाल, राष्ट्र आजकाल प्रतिनिधि ।  कोरोना संक्रमण के कारण के स्कूल बंद हैं और बच्चे ऑनलाइन घर पर पढाई कर रहें हैं इस बीच चर्चा चल रही थी कि पिछले साल की तरह ही इस साल भी जनरल प्रमोशन दिया जायेगा या नहीं? इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने साफ़ कर दिया  है  कि प्रदेश के स्कूलों में किसी भी कक्षा में जनरल प्रमोशन नहीं दिया जाएगा।  उन्होंने ये भी कहा कि वर्तमान आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध अशासकीय विद्यालयों को मान्यता के लिये आवेदन के समय मान्यता शुल्क जमा करने की बाध्यता नहीं रहेगी। वे आगामी सत्र 2020 -21 के अंत तक उक्त शुल्क जमा कर सकेंगे। मंत्री श्री परमार  सीबीएसई  से संबद्ध अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ मंत्रालय में मुलाक़ात के दौरान चर्चा कर रहे थे।

श्री परमार ने कहा कि शिक्षा प्रदान करना समाज के उत्थान का एक महान सेवार्थ कार्य है।  इस कोरोना संकटकाल में हम सभी को साथ मिलकर प्रदेश के बच्चों  का भविष्य संवारना है।  उन्हें शिक्षा देने के साथ-साथ कोरोना से बचाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सीबीएसई  से संबद्ध अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में  मंत्री श्री परमार से भेंट की।

इसके साथ ही प्रतिनिधियों ने इस वर्ष का शैक्षणिक सत्र 15  मई 2021 तक बढ़ाने, कक्षा छठवीं और आठवीं को जनवरी 2021  तथा कक्षा पहली से पांचवी तक की कक्षाएं 15  जनवरी 2021  से संचालित करने का सुझाव दिया । उन्होंने मंत्री श्री परमार से आग्रह किया कि अप्रैल 2020  से अनलॉक पीरियड तक का इलेक्ट्रिसिटी बिल, स्कूल बस टैक्स, आरटीओ परमिट और प्रॉपर्टी टैक्स को  माफ कर दिया जाए। मंत्री श्री परमार ने स्पष्ट किया कि कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के संचालन के बारे में शीघ्र ही विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। कक्षा छठवीं से आठवीं तक की कक्षाओं के बारे में निर्णय कोरोना वायरस संक्रमण की परिस्थितियों अनुरूप लिया जाएगा। इस वर्ष का शैक्षणिक सत्र बढ़ाने के संबंध में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधियों से बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग करने की अपील की। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत, संचालक लोक शिक्षण  के.के. द्विवेदी सहित अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

Latest news

Интернет казино: пополнение счета, создание аккаунта и слот-машины

Интернет казино: пополнение счета, создание аккаунта и слот-машины Виртуальные игорные заведения молниеносно завоевывают известность, завлекая множество пользователей в глобальном масштабе. Одним из из ключевых факторов...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet APK: Yangi Foydalanuvchilar Uchun To’liq Qo’llanma

Mostbet APK: Yangi Foydalanuvchilar Uchun To’liq Qo’llanmaUshbu maqolada, Mostbet APK ilovasi haqida yangi foydalanuvchilar uchun ko’p savollarga javob beramiz. Mostbet APK – bu onlayn...

Обзор игорного заведения: основной интернет-портал и азартные возможности

Обзор игорного заведения: основной интернет-портал и азартные возможности Интернет-казино стали важной составляющей нынешнего игорного бизнеса, и главная страница является основным фактором для анализа их доверия...

Scopri la Magia del Golden Star Casino e il Suo Accesso Facilitato

Scopri la Magia del Golden Star Casino e il Suo Accesso Facilitato Indice ...

Анализ сайта казино казино Leonbets и одноруких бандитов

Анализ сайта казино казино Leonbets и одноруких бандитов Интернет игорные заведения и игровые автоматы приобрели популярность благодаря простоте использования и ассортименту игр. Пользователи имеют возможность...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here