स्कूल एवं आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों के आयुष्मान पंजीयन 31 दिसंबर तक पूर्ण करें

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/ राहुल चौरसिया / मंडला / आयुष्मान पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्तियों के पंजीयन की कार्यवाही 31 दिसंबर तक पूर्ण करें। शाला में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पंजीयन की जिम्मेदारी संबंधित शिक्षकों की है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों के आयुष्मान पंजीयन के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं। बैठक में सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग विजय तेकाम, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, जिला परियोजना समन्वयक वीपी ठाकुर सहित संबंधित उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि समस्त शिक्षकों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की आईडी बनाकर उनके माध्यम से शाला एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज बच्चों के आयुष्मान पंजीयन की कार्यवाही जल्द पूर्ण करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि अवकाश की स्थिति में बच्चों के घर जाकर पंजीयन करें। बच्चों के घर में संपर्क के दौरान परिवार के सभी सदस्यों के आयुष्मान पंजीयन के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। यदि परिवार के किसी सदस्य का पंजीयन नहीं हुआ है तो बच्चों के साथ-साथ उनका भी आयुष्मान पंजीयन करें।

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाएं

श्रीमती सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी के बच्चों के पंजीयन के लिए संबंधित सुपरवाईजर तथा परियोजना अधिकारी, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों के लिए बीईओ एवं बीआरसी तथा हाईस्कूल एवं हायरसेकेंडरी स्कूलों मंे दर्ज विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए संबंधित प्राचार्य दैनिक समीक्षा करते हुए आवश्यक पहल करें। इस संबंध में उन्होंने जिला स्तर से विकासखंडवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि 31 दिसंबर तक पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण करें तथा जो लोग शेष बचते हैं कारण सहित उनके नामों की सूची प्रस्तुत करें।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

كيفية تجنب الاحتيال عند البحث عن هكر 1xbet مجانا

كيفية تجنب الاحتيال عند البحث عن هكر 1xbet مجاناعند البحث عن هكر 1xbet مجانا، يواجه العديد من المستخدمين خطر الوقوع في عمليات احتيال ونصب...

Bot criancice prognóstico Chicken Road: confiável ou uma aleivosia?

Esses elementos visuais ajudam briga jogador a determinar barulho comenos aspiração para retirar. Essa alternância dentrode procedimento dá longevidade concepção acabamento aquele mantém o...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here