भोपाल
सीएम आज दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना,रेल मंत्री भी रहेंगे मौजूद…..

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज शाम 7:30 बजे भोपाल स्टेशन से दो नई ट्रेनों-भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल रूप से शामिल रहेंगे।
भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 फरवरी से भोपाल से और 1 मार्च से धनबाद से नियमित रूप से संचालित होगी। वहीं भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक ट्रेन 1 मार्च से भोपाल से और 2 मार्च 2026 से चोपन से चलेगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी।





