hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1,03,700 करोड़ का बजट:10वीं की मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेंगे लैपटॉप

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार सरकार ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस बजट को लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘ग्रीन बजट’ के रूप में तैयार किया गया है। इसी के तहत कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण के लिए निर्धारित किया गया है।

बजट में एजुकेशन के लिए 19 हजार करोड़ का आवंटित किए गए हैं। नई योजना में 10वीं क्लास में मेरिट में आने वाले में सभी स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिया जाएंगे। वहीं, 9वीं क्लास में पढ़ने वाली सभी बच्चियों को मुफ्त साइकिल दिए जाने की घोषणा की गई है।

PWD के लिए 5,921 करोड़ रुपए आवंटित

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिए 5,921 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किए गए हैं। इसमें शहरी विकास के लिए 7,887 करोड़, यमुनानगर के लिए 300 करोड़, झुग्गी विकास के लिए 800 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 787 करोड़ और विकास विभाग के लिए 914 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

• फायर ब्रिगेड को 674 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इससे नए दमकल केंद्र बनेंगे और अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे।

• पानी की बर्बादी रोकने टैंकर व्यवस्था खत्म करने का ऐलान। चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 475 करोड़ का प्रावधान किया है।

• बिजली विभा के लिए 3942 करोड़ रुपए आवंटित। इनमें बिजली तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

• दिल्ली में सड़क सुधार के लिए एमसीडी को 1,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

• ‘धूल रहित सड़कों’ के लिए बजट में 1,352 करोड़ रुपये आवंटित

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 8 =

Back to top button