राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के जेठ और जेठानी को गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिसकर्मी का बेटा और बहू है। आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामला एरोड्रम थाना अंतर्गत आने वाली सुखनिवास धाम कालोनी का है। 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और पुरुष के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। टीआइ राजेश साहू के मुताबिक घटना इसी वर्ष 30 सितंबर की है। फरियादी महिला का पति आपराधिक प्रकरण में जेल में बंद था। रिश्ते में जेठ लगने वाला आरोपित राहुल ने उससे पति की जमानत के संबंध में चर्चा की और नजदीकी बढ़ा ली। उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। राहुल उससे चैटिंग और वीडियोकाल करने लगा। एक दिन वीडियो कर पर ही उसने महिला का अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो राहुल की पत्नी वर्षा के हाथ लग गया। उसने इंटरनेट मीडिया पर उसको बहुप्रसारित कर दिया। टीआइ के मुताबिक आरोपित पुलिसकर्मी के बेटे-बहू है। पुलिस ने बुधवार को एफआइआर दर्ज की और रात में ही दोनों को हिरासत में भी ले लिया। दुष्कर्म के मामले में फरार इन्फ्लूएंजर राबिन अग्रवाल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। एफआइआर की जानकारी मिलते ही राबिन फरार हो गया है। उसके विरुद्ध लिवइन पार्टनर ने केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने कथनों में बताया कि आरोपित एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। वह शादी का बोलकर संबंध बनाता था। बाद में उसकी सगाई अन्य युवती से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि राबिन उसे बदनाम करने की धमकी देता था। वह रसूखदार लोगों के संपर्क में होने का बोलकर डराता था। पुलिस के मुताबिक राबिन फरार है। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है।