hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

शादियों में यूनीक दिखने का नया ट्रेंड, मैचिंग लहंगा-शेरवानी बनी कपल्स की पहली पसंद

वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हर कपल का सपना होता है कि वे शादी में सबसे यूनिक दिखें। इसके लिए उनका सबसे ज्यादा फोकस कास्ट्यूम पर रहता है। इन दिनों मैचिंग लहंगा-चुनरी और शेरवानी ट्रेंड में है। लहंगा की बात करें तो दुल्हन सबसे ज्यादा शीफोन, चीनोन, सिल्क, जार्जेट और आर्गेंजा फैब्रिक पसंद कर रही हैं।वहीं दूल्हे को सिल्क फैब्रिक में फुल एंब्रायड्री के साथ शेरवानी पसंद आ रही है। इस साल कपल में सबसे ज्यादा ट्रेंड कस्टमाइजेशन का है। वे अपने हिसाब से लहंगा-चुनरी और शेरवानी में यूनिक टच दे रहे हैं। इसके लिए वे फैशन डिजाइनर के पास पहुंचकर अपने अनुसार डिजाइन करा रहे हैं।

हैवी वर्क डिमांड में, सेलिब्रिटीज की शादी से आइडिया ले रहे कपल

 

फैशन डिजाइनर लवली अरोरा ने बताया कि कपल सबसे ज्यादा मैचिंग के परिधान पसंद कर रहे हैं। यदि दुल्हन के लहंगा लाल कलर का है, तो शेरवानी भले ही सफेद या बादामी कलर की हो, लेकिन उसके साथ स्टाल लाल कलर का होगा। पगड़ी में भी रेड टच होगा। इस काम्बिनेशन के लिए सबसे ज्यादा कपल हमारे पास आ रहे हैं। इस समय हैवी वर्क ट्रेंड में है। लहंगा सबसे ज्यादा शीफोन, चीनोन, सिल्क और जार्जेट फैब्रिक में पसंद किया जा रहा है। हमारे पास जुलाई तक की बुकिंग अभी से आ चुकी है। हम लहंगा-चुनरी को कस्टमाइज करा रहे हैं। वे सेलिब्रिटी या उद्योगपतियों की शादी से आइडियाज ले रहे हैं।

16 से 24 कली वाले लहंगे की मांग

 

दुकानदारों के अनुसार इस बार रा सिल्क, वेलवेट ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लहंगों में 16 से 24 कली वाले लहंगे की मांग है, फिर बाकी की चीजें बजट पर निर्भर करती हैं। यह भी देखने में आ रहा है कि कपड़ा और उस पर डिजाइन चुनकर लोग कस्टमाइज्ड लहंगे भी बनवा रहे हैं। युवतियों में अब बड़े घेर वाले लहंगे का ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है। अब लोग इंटरनेट मीडिया इत्यादि से पसंद कर उससे मिलती-जुलती डिजाइंस की भी मांग करते हैं। इसके इतर अगर देखा जाए तो ट्रेडिशनल हैवी ब्राइडल लहंगे जो लाल, मेहरून या गोल्डन रंगों में मिलते हैं, डिजाइनर और कंटेंपरेरी लहंगे हैं, खासकर जार्जेट और सिल्क ब्लेंड में होते हैं, उन्हें भी काफी पसंद किया जाता है। अमूमन ये लहंगे आठ हजार से 15 हजार रुपये में मिल जाते हैं, जबकि भारी और राजसी लहंगों की मुख्य रेंज 25 हजार रुपये से लेकर 90 हजार रुपये तक है, जो कपड़े की क्वालिटी, वर्क की डेंसिटी और डिजाइनर कापी पर निर्भर करती है।

बाजार में 10 हजार से 90 हजार रुपये तक के लहंगे

शादी का सीजन शुरू होते ही कपड़े के कारोबार में रौनक लौट आई है। दुकानों पर दुल्हन के लिए विभिन्न प्रकार के लहंगे उपलब्ध हैं। कपड़ा व्यापारियों के अनुसार बाजार में वेलवेट, सिल्क और प्योर सिल्क लहंगे की मांग ज्यादा है। पेस्टल शेड्स, मिरर वर्क और हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद हैं। फ्यूजन स्टाइल साड़ी और ट्रेंडी लहंगे की सेल काफी है। शादी समारोह के लिए युवतियां फैंसी, जिमीचू, नेट और प्लेन बार्डर विद वर्क वाले लहंगे खरीद रही हैं। वहीं दुल्हन की सहेलियों में बनारसी सिल्क, विचित्रा, एचओ और लिनन की साड़ियों की मांग भी बढ़ी है।

कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि मिरर वर्क, बेड वर्क, कश्मीरी कढ़ाई और जरी वाले लहंगे ट्रेंड में हैं। पेस्टल रंग की साड़ियों पर सिल्वर एंब्रायडरी और मेटेलिक बार्डर भी महिलाओं को भा रहा है। बाजार में 10 हजार रुपये से लेकर 90 हजार रुपये तक के लहंगे और चुनरी उपलब्ध हैं।

कपल को किराये के लहंगे और शेरवानी पसंद आ रहे

कपल की सहूलियत को देखते हुए फैशन डिजाइनर्स ने अपने आउटलेट में रेंट के लहंगा-चुनरी और शेरवानी भी डिजाइन किए हैं। ये रेंट पांच हजार रुपये से शुरू होकर 30 हजार रुपये तक है। फैशन डिजाइनर आशु तिवारी ने बताया कि जिनका बजट कम है, उनके लिए हमने शेरवानी और लहंगा डिजाइन किए हैं। यह कांसेप्ट लोगों को पसंद आ रहा है, क्योंकि वे कम रेंट देकर अच्छी चीज एक दिन के लिए लेकर जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =

Back to top button