शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 7300 करोड़ रुपए है।

दूसरे नंबर पर 80 करोड़ रुपए के टैक्स पेमेंट के साथ तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उनकी नेटवर्थ 800 करोड़ रुपए है। लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान शामिल हैं।

सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली हैं। उन्होंने 66 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 38 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया है।

1. शाहरुख खान: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर एक्टर, ​​टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ा शाहरुख खान दुनिया के तीसरे सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 7,300 करोड़ रुपए है। शाहरुख ने 2023 में लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्में, जवान और पठान दीं। दोनों ने दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया।

शाहरुख ने हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को भी पीछे कर दिया है। टॉम क्रूज की नेटवर्थ करीब 5,000 करोड़ रुपए है। 11,700 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ टायलर पेरी दुनिया में पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 9,000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ जैरी सीनफील्ड हैं।

2. ​​​​थलापति विजय: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति थलापति विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े टैक्सपेयर हैं। उन्होंने 80 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। विजय की नेटवर्थ 800 करोड़ रुपए है। 2023 में आई उनकी फिल्म वारिसु ने दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ रुपए और लियो ने 612 करोड़ रुपए की कमाई की।

लियो 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी है। उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म द गोट ने पहले दिन ग्लोबली ₹100 करोड़ की कमाई की। विजय का असली नाम जोसफ विजय चंद्रशेखर है। उन्होंने 18 साल की उम्र में फिल्म नालैय्या थीरपू में एक्टिंग डेब्यू किया था।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

कलेक्टर ने 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर अंजली की आर्थिक सहायता की

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध...

हिन्दी दिवस पर”आर एम सनसिटी पब्लिक स्कूल” में बाल कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया(यूपी) मे हिन्दी दिवस के अवसर पर आर एम सनसिटी पाब्लिक स्कुल पिलुई मनियर के...

लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि रीवा। लोकायुक्त टीम रीवा ने मऊगंज जिले में कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को...

तीन ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत,हादसे में एक व्यक्ति की मौत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि गुना। बुधवार तड़के करीब चार बजे जिले के म्याना क्षेत्र में नेशनल हाईवे क्रमांक- 46 पर म्याना कस्बे के हाईवे...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here