शनिवार को क्षेत्र की लटेरी तहसील में बजेगी मोहन के विकास की वंशी

- Advertisement -
- Advertisement -

जनकल्याण पर्व के अंतर्गत 4 जनवरी को लटेरी में होगा मुख्यमंत्री मोहन यादव का नागरिक अभिनन्दन

राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा

सिरोंज। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को विदिशा जिले की लटेरी तहसील पहुंचेंगे। सिरोंज लटेरी विधानसभा के विधायक उमाकांत शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री बनने के उपरांत पहली बार क्षेत्र में पधार रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव का मध्यप्रदेश के हित में विगत एक वर्ष में दूरगामी परिणाममूलक महत्वाकांक्षी बड़ी योजनाओं को धरातल पर साकार करने के साथ जनकल्याण की योजनाओं को साकार रूप प्रदान करने के लिए यहां उनका नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।
गुरुवार को सिरोंज लटेरी विधानसभा के लटेरी तहसील में आने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह भी नजर आने लगा है। स्थानीय विधायक उमाकांत शर्मा ने देर रात्रि में सिरोंज मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक भी आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य हे कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे जनकल्याण पर्व के बीच माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमारे क्षेत्र में आने का निर्णय लिया है। हालांकि यह उनका सरकारी दौरा रहेगा किंतु हमारी पार्टी के मुखिया होने के नाते हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके इस दौरे को भव्यता प्रदान करना है। चूंकि यह दौरा स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी ने तय किया है ओर उस दिन सिरोंज लटेरी विधानसभा के स्वर्णिम विकास के लिए वह अनेक सौगातें भी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने सभी वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं तथा हितग्राहियों को इस आयोजन में सहभागिता करने के लिए आग्रह भी किया है। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारियां भी सौंपी। उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक उमाकांत शर्मा सिरोंज को जिला बनवाने, रेल लाइन स्वीकृत करवाने के साथ क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के लिए उद्योग लगवाने हेतु काफी लंबे समय से प्रयासरत है। इसके अलावा वे क्षेत्र की अनेक विकासोन्मुखी योजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से भेंट कर अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर चुके हैं। इन समस्त बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए अचानक से प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले की सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम दौरा कार्यक्रम तय किए जाने से उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। इस अवसर पर बैठक को पूर्व नपाध्यक्ष पदम ताम्रकार एवं रमेश यादव ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व बैठक के शुभारंभ डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरीबाबू भार्गव,डॉ पीके विश्वास, नपाध्यक्ष मनमोहन साहू,मंडल अध्यक्ष सीताराम कुशवाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा प्रकोष्ठों एवं बूथ केंद्र के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.549

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Fontan Casino Online W Polsce Login Watts Fontana Casino Polska 2025

Fontan Kasyno Bonus Bez Depozytu 100 Zł Za RejestracjęContentDаrmоwy Stаrt: Fоntаn Саsіnо A Hundred Zł Bеz Dероzytu Jаk Zdоbyć? Оdроwіеdzіаlnа Grа W Fоutаіn Саsіnо...

Nouveau casino en ligne en France Conseils pour choisir une plateforme.853

Nouveau casino en ligne en France - Conseils pour choisir une plateforme ...

Купить Авиабилеты Дёшево Онлайн Авиасейлс Поиск Самых дешевых Билетов На Самолет

Дэдди Казино Обзор: Безопасные Банковские Методы Для Игроков Брезент-д Енд Д"ContentТехническая Поддержка Дадди Казино И отзыв ИгроковАссортимент Игровых Автоматов И ПровайдерыБонусные Предложения И АкцииОфициальное...

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.1913 (4)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here