hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

शहर की सड़कों पर तेज़ रफ्तार गाड़ी चलाना एक बार फिर हुई जानलेवा साबित 

ग्वालियर में स्कूटी सवार को हवा में उछाला

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर की सड़कों पर रात के समय बेलगाम रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित सांई बाबा रोड पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और फिर आगे चल रही दूसरी कार में जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज गति से दौड़ रही थी।

टक्कर लगते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद भी कार चालक ने वाहन की रफ्तार कम नहीं की। अनियंत्रित कार कुछ दूरी पर आगे जा रही एक अन्य कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आरोपी कार की हालत ऐसी हो गई कि उसके एयरबैग तक खुल गए और वाहन मौके से आगे नहीं बढ़ सका। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 15 =

Back to top button