hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 1050 घन मीटर रेत जब्त।

करैरा अनुभाग की नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम सीहोर में अवैध उत्खननकर्ताओं द्वारा रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। उक्त अवैध खनन पर खनिज विभाग द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सीहोर में रेत माफिया पिछले लंबे समय से शासकीय भूमि से अवैध रूप से रेत का उत्खनन करने में लगे हुए हैं।

उक्त अवैध खनन की जानकारी मिलने पर खनिज अधिकारी उईके, खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। खनिज विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही रेत माफिया माैके से भागने में सफल हो गए। हालांकि मौके पर मिली एक पनडुब्बी को माइनिंग की टीम ने आग लगाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। उत्खनन स्थल के पास ही अवैध रूप से उत्खनित की गई रेत के दो ढेर लगे मिले।

टीम ने उक्त 1050 घन मीटर रेत को जब्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया है। जिस जगह से यह खनन किया जा रहा था, वह शासकीय भूमि है। खनिज अधिकारी का कहना है कि यह खनन किसके द्वारा किया जा रहा था, यह पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

Back to top button