hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौर

शुक्रवार को जब इंदौर में जनता चौपाल में महापौर से बुजुर्ग ने पूछा- सिर्फ दौरे के दिन ही क्यों होती है सफाई

शुक्रवार को वार्ड 57 में जनता चौपाल आयोजित हुई। रहवासियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने क्षेत्र की समस्याओं का पिटारा खोलकर रख दिया। इस दौरान एक बुजुर्ग ने सवाल उठाया कि सिर्फ दौरे के दिन ही सफाई क्यों होती है। उन्होंने कहा- क्षेत्र में बैकलेन गंदगी से भरी पड़ी है। पीने के पानी की भी समस्या है।

एक युवक ने बिल्डर द्वारा आवासीय अनुमति लेकर व्यावसायिक निर्माण करने की शिकायत की। उसने कहा कि अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। महापौर ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव शुक्रवार सुबह वार्ड के जेल रोड, लोधी मोहल्ला, नारायणबाग, पंतवैद्य कॉलोनी, रामबाग आदि क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे।

धीमी गति से हो रहा काम

रहवासियों ने शिकायत की कि क्षेत्र में सड़कों का काम इतनी धीमी गति से हो रहा है कि यह कब पूरा होगा समझ नहीं आ रहा। महापौर ने रहवासियों को बताया कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पानी जैसी महत्वपूर्ण जरूरतों पर दीर्घकालिक काम शुरू किया गया है।

अभी असुविधा हो रही है लेकिन काम पूरा होने पर वर्षों तक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुरेश टाकलकर, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, भाजपा उपाध्यक्ष भरत पारख, निगम के जोनल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

कुछ समस्याओं के समाधान तलाशन के लिए कहा

संबंधितों को समाधान तलाशने के निर्देश दिए हमने जनता की समस्या सुनी। इनमें से कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधितों को मौके पर ही निर्देश दिए हैं। कुछ समस्याओं के समाधान तलाशने के लिए कहा है। – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

ये शिकायतें भी कीं

ऑटोरिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलना।

लोखंडे पुल पर अत्यधिक ट्रैफिक के चलते पैदल चलने वालों को हो रही समस्या।

नलों के आसपास साफ-सफाई ठीक से नहीं होने से मच्छरों की समस्या।

जलकर बिल मोबाइल पर नहीं आने की वजह से भुगतान नहीं कर पाने।

मस्जिदों से तेज आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण की शिकायत

चौपाल में नागरिकों ने ध्वनि प्रदूषण की शिकायत की। उनका कहना था कि क्षेत्र में मस्जिदों से तेज आवाज होती है। इसके अलावा बैकलेन बार-बार चोक होने, चूहों की समस्या और श्वानों की बढ़ती संख्या की शिकायत भी हुई। महापौर ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर कलेक्टर से चर्चा हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − five =

Back to top button