सिलेंडर से लेकर फ्लाइट के टिकट तक आज से बदल जाऐंगे ये नियम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I आज यानी 1 अगस्त 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन खत्म होने के बाद अब रिटर्न फाइल करने लिए 5 हजार रुपए तक की लेट फीस देनी होगी ।

इसके अलावा एविएशन फ्यूल के दाम बढ़ने से हवाई सफर मंहगा हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को 2,058.29 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) तक बढ़ा दिया है। वहीं राजस्थान में बिजली महंगी हो गई है।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपए तक बढ़े
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 8.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में दाम अब 6.50 रुपए बढ़कर ₹1652.50 हो गए हैं। पहले ये ₹1646 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 8.50 रुपए बढ़कर ₹1764.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1756 थे।

मुंबई में सिलेंडर 1598 रुपए से 7 रुपए बढ़कर 1605 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

2. ATF की कीमत 2,058.29 रुपए तक बढ़ी, हवाई सफर महंगा हो सकता है
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में ATF की कीमतों को बढाया है। इससे हवाई सफर महंगा हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में ATF 1,827.34 रुपए महंगा होकर 97,975.72 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं चेन्नई में ATF 2,058.29 रुपए महंगा होकर 1,01,632.08 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है।

3. ITR फाइल करने की डेडलाइन खत्म, अब 5,000 रुपए तक की लेट फीस
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई। रिटर्न फाइल करने के लिए अब फाइन देना होगा।

अगर किसी इंडिविजुअल टैक्सपेयर की सालाना आय 5 लाख रुपए से ज्यादा है, तब उसे 5,000 रुपए की लेट फीस देनी होगी। अगर टैक्सपेयर की एनुअल इनकम 5 लाख रुपए से कम है, तब उसे लेट फीस के रूप में 1,000 रुपए भरने होंगे।

4. तीन साल पुराने फास्टैग की KYC, 5 साल पुराना फास्टैग बदलना होगा ​​​​​
तीन साल पुराने फास्टैग की KYC अपडेट करानी होगी। इसके अलावा 5 साल या इससे ज्यादा पुराने फास्टैग को बदलना होगा।

5. HDFC क्रेडिट कार्ड से किराया देने पर 1% चार्ज, ट्रांजैक्शन लिमिट 3,000 रुपए तय
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान (रेंटल ट्रांजैक्शन) अगर थर्ड पार्टी ऐप CRED, पेटीएम, फोनपे और अन्य से किए जाएंगे, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा। प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपए तय की गई है। इसके अलावा 15,000 रुपए से ज्यादा के फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगेगा।

6. राजस्थान में बिजली महंगी हुई
राजस्थान में बिजली की नई दरें लागू हो गई हैं। प्रदेश में बिजली यूनिट दर नहीं बदली गई, लेकिन फिक्स चार्ज बढ़ा दिया गया। उद्योगों को मिलने वाली छूट भी नए टैरिफ प्लान में बदली गई है। जहां अभी तक रात को बिजली इस्तेमाल करने वाले उद्योगों को 7.5% की छूट मिलती थी, जिसे अब दिन के समय में 12 से 4 बजे के बीच इस्तेमाल करने पर छूट का प्रावधान रखा है।

- Advertisement -

Latest news

“Pin Up O Melhor Cassino Do Brasil Site Oficial ᐈ Jogar Caça-níqueis

Pin-up Casino Brasil ᐈ Login Electronic Registro No Site Oficial Do CassinoContentO Suporte Ao Usuario Está Disponível Em Nosso País? A Pin-up Oferece Bônus...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Najlepsze Kasyno On The Internet W Polsce Bonusy I Gry

Lista Legalnych Kasyn 2025ContentWarunki I Wymogi BonusówLicencja I Bezpieczeństwo W Kasynie VavadaRóżnorodność GierCzy Kasyno Vavada Jest Legalne I Bezpieczne? Casino Polska – Wskazówki Dotyczące...

Casino Disadvantage Paypal 2025: Depositi E Prelievi Sicuri Al 100%

Migliori Casino Non Aams Sicuri Per Giocatori ItalianiContentCasino Low Aams: Poker OnlinePromemoria E Consigli Utili Per Il Gioco ConsapevoleBlackjack OnlineGiochi Popolari Nei Casinò Non...

Pin Upward Casino Türkiye Giriş Yapın Ve %120 Bonus Kazanın

Pin Up Online Casino'ya Kaydolun Ve Kişisel Dolabınıza Giriş Yapın️ContentGerçek Nakit Ve Kazanmak Için Pin Upwards Oyunları Oynayabilir Miyim? Aviator Empieza Diğer Öne Çıkan...

Mostbet Giriş 2025 ⭐️ Güncel Adres Casino Ve Spor Bahisleri Türkiye

Mostbet Türkiye Güncel Giriş AdresiContentMostbet’te Kriket Maçlarının Canlı Yayınlarını Izleyebilir Miyim? Mostbet Promosyon Kodu Nelerdir? Czy Mostbet Jest Legalnym Kasynem Online? Mostbet Promosyon Kodu...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here