सिर से जुड़े दुनिया के सबसे उम्रदराज जुड़वांओं का 62 साल की उम्र में निधन

- Advertisement -
- Advertisement -

अमेरिका के रहने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज जुड़े हुए ट्विन्स लोरी और जॉर्ज का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के लीबेंसपर्गर फ्यूनरल होम ने बताया कि दोनों ने 7 अप्रैल की रात को पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के अस्पताल में आखिरी सांस ली। हालांकि, इनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोरी और जॉर्ज की मौत की पुष्टि की। GWR ने लिखा, ‘हमें उनके निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। जॉर्ज एक सफल गायक और लोरी एक बोलिंग चैंपियन थीं।”
जॉर्ज और लोरी का जन्म 18 सितंबर 1961 को हुआ था। दोनों के स्कल( खोपड़ी) और ब्लड सेल्स आंशिक रूप से जुड़ी हुई थी। दोनों दिमाग का 30% हिस्सा साझा करते थे। हालांकि, इन सभी चीजों के बावजूद लोरी और जॉर्ज के जेंडर और करियर दोनों अलग-अलग थे। जॉर्ज और लोरी भले ही एक दूसरे से जुड़े हुए थे, लेकिन दोनों ने अपने करियर के बीच इस परेशानी को आने नहीं दिया।

2007 में अपने 50 वें जन्मदिन पर एक इंटरव्यू में लोरी ने कहा था, “हमारे जन्म के वक्त डॉक्टर्स ने आशंका जताई थी कि हम 30 साल की उम्र तक ही जीवित रह पाएंगे। लेकिन हमने उन्हें गलत साबित कर दिया।”

जॉर्ज को स्पाइना बिफिडा नाम की बीमारी थी और वो लोरी से 4 इंच छोटे थे। दोनों ने एक पब्लिक हाई स्कूल से पढ़ाई की थी और साथ में ही कॉलेज पूरा किया था। ऐसे तो लोरी बोलिंग प्लेयर थीं, लेकिन उन्होंने 90 के दशक में कई सालों तक अस्पताल में लॉन्ड्री का काम भी किया।

इसके लिए दोनों को कई बार अपने-अपने शेड्यूल को बदलना पड़ता था। 2007 में जॉर्ज और लोरी अलग-अलग जेंडर वाले दुनिया के पहले जुड़े हुए ट्विन्स भी बने।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, 24 साल की उम्र से जॉर्ज और लोरी पेंसिल्वेनिया के दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहते थे। यहां दोनों अपने-अपने हिसाब से जिंदगी जीते थे। दोनों का रहने का तरीका भी बेहद अलग था। 1997 में जॉर्ज और लोरी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हुई थी , जिसमें दोनों ने अपना अनुभव बताया था।

जॉर्ज और लोरी ने कहा था कि वे भले ही शारीरिक तौर पर जुड़े हो लेकिन उनके नहाने तक का शेड्यूल अलग-अलग था। वे शावर के दौरान पर्दे को एक बैरियर के रूप में इस्तेमाल करते थे। इससे जब कोई एक नहाता तो दूसरा पर्दे के उस पार खड़ा रहता था। जॉर्ज और लोरी ने यह भी बताया था कि वे कभी अलग नहीं होना चाहते। उनका मानना था कि वो टूटे नहीं है और इसलिए ठीक किए जाने की भी जरूरत नहीं है।

- Advertisement -

Latest news

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2712

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Glory Casino Android App.954

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...

Le Meraviglie del Gioco Online Scoprire StarCasino e il Suo Accesso Facile

Le Meraviglie del Gioco Online: Scoprire StarCasino e il Suo Accesso Facile Indice ...

Бонус на первый депозит Мелбет 2025: крутая ставка для новичков

Бонус на первый депозит Мелбет 2025: открой страничку своей удачи Автор: Андрей Бондаренко — опытный спортивный обозреватель с более чем 10-летним стажем в iGaming. Проверил: Евгений...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here