सिरसा में मांग उठी इंटरसिटी ट्रेन की, गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो रही इसका तर्ज, साथ ही रोहतक तक मेट्रो की भी मांग

- Advertisement -
- Advertisement -

रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्‍ली मेट्रो का सांपला और रोहतक तके विस्‍तार करने का अनुरोध किया। उन्‍होंने कहा कि इसका दोबारा सर्वे कराया जाना चाहिए।

Source: Instagram

हरियाणा में रेल और मेट्रो ट्रेन के विस्‍तार के साथ ही मांगें भी बढ़ने लगी हैं। सिरसा की भाजपा सांसद सुनीता दुग्‍गल ने गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर सिरसा में इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्‍होंने लोकसभा में रेलमंत्री पीयूष गोयल से यह मांग की।

सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि राजस्थान और पंजाब से लगते सिरसा जिला काफी पिछड़ा हुआ है। इस लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने पहली बार भाजपा का सांसद जिताया है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण सिरसा के लोगों को सरकार से काफी उम्मीद है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो की तर्ज पर सिरसा में भी इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की।

दुग्गल ने सिरसा के 135 साल पुराने रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय बने रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार होना चाहिए। इससे इस स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। सांसद सुनीता दुग्‍गल के अनुसार सिरसा जिला में ऐलनाबाद, रानियां, डबवाली,कालांवाली के बीच इंटरसिटी ट्रेन चलाई जानी चाहिए। रेल यातायात बेहतर से होने से इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी आसान होगी और इसका फायदा क्षेत्र के आर्थिक विकास में होगा।

रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से मांग की कि बहादुरगढ़, रोहतक,सांपला के बीच मेट्रो रेल चलाए जाने के लिए कोविड-19 के संकट के समय फिजिकल सर्वे कराया गया है। इस सर्वे रिपोर्ट में बहादुरगढ़, रोहतक, सांपला तक मेट्रो रेल की योजना को खारिज कर दिया है।

प्रस्ताव खारिज होने का कारण यह बताया गया है कि मेट्रो रेल लायक इन क्षेत्रों में यात्रियों की संख्या नहीं है। सांसद के अनुसार यह सर्वे दोबारा कराया जाए क्योंकि कोविड-19 के दौरान तो वैसे ही लोगों का आवागमन नहीं था।

मंत्रालय की तरफ से लिखित उत्तर में बताया गया कि भिवानी रोहतक राजमार्ग से भिवानी चरखीदादरी राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला बाईपास का 86 फीसद काम पूरा हो चुका है और 28 फरवरी 2021 तक इसका काम पूरा हो जाएगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने लोकसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से सवाल किया कि भिवानी और चरखीदादरी को जाममुक्त किए जाने के लिए प्रस्तावित बाइपास के निर्माण की समयावधि क्या हैं।

इसके अलावा भिवानी चरखीदादरी राष्ट्रीय राजमार्ग से भिवानी लोहारू राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला बाईपास मंजूर हो चुका है मगर इसका निर्माण कार्य शुरू होने में अभी एक वर्ष लगेगा।

- Advertisement -

Latest news

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2712

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Handleiding voor het spelen.207

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Handleiding voor het spelen ...

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.1283

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.80

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...

วิธีติดต่อฝ่ายบริการลูกค้าผ่าน 1xbet ทางเข้า อย่างง่ายและรวดเร็ว

วิธีติดต่อฝ่ายบริการลูกค้าผ่าน 1xbet ทางเข้า อย่างง่ายและรวดเร็วหากคุณสงสัยว่า "จะติดต่อฝ่ายบริการลูกค้าผ่าน 1xbet ทางเข้า ได้อย่างไร?" บทความนี้จะช่วยไขข้อสงสัยให้คุณได้อย่างชัดเจน 1xbet มีช่องทางการติดต่อฝ่ายสนับสนุนลูกค้าหลายวิธี ที่ช่วยแก้ไขปัญหาหรือให้คำแนะนำสำหรับผู้ใช้งานอย่างรวดเร็วและมีประสิทธิภาพ คุณสามารถใช้บริการผ่านแชทสด โทรศัพท์ อีเมล รวมถึงโซเชียลมีเดีย ซึ่งทั้งหมดนี้ถูกรวมไว้ในระบบ 1xbet ทางเข้า ทำให้ง่ายต่อการเข้าถึงและติดต่อได้ตลอด 24 ชั่วโมง ในบทความนี้เราจะพาคุณไปรู้จักกับวิธีติดต่อที่นิยม วิธีใช้งาน...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here